Clove Benefits In Monsoon In Hindi: मॉनसून आते ही मौसम तो सुहाना हो जाता है, लेकिन साथ ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। सर्दी, खांसी, जुकाम, गले में खराश और पेट से जुड़ी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप हर रात सोने से पहले बस दो लौंग चबा लें और उसके बाद गुनगुना पानी पी लें, तो ये छोटा सा कदम आपको इन तमाम परेशानियों से बचा सकता है। लौंग एक ऐसा मसाला है जो हर रसोई में मिलता है और इसमें छिपे होते हैं कई जबरदस्त औषधीय गुण। चलिए जानते हैं कि इस एक आदत से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
Clove Benefits In Monsoon In Hindi
बरसात में लौंग खाने के फायदे - Clove Benefits In Rainy Season In Hindi
इम्यूनिटी को करता है मजबूत
बरसात में शरीर का इम्यून सिस्टम थोड़ा कमजोर हो जाता है, जिससे वायरल और इंफेक्शन जल्दी पकड़ लेते हैं। लेकिन लौंग में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाते हैं।
सर्दी-खांसी में देता है राहत
मॉनसून में गीलेपन और ठंडी हवाओं की वजह से गले में खराश या खांसी हो जाती है। रात को लौंग चबाने से गला साफ होता है, खराश कम होती है और खांसी से राहत मिलती है।
बैक्टीरिया और वायरस से करता है बचाव
लौंग में एक खास तत्व होता है यूजेनॉल, जो कि बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने में मदद करता है। इससे बरसात में होने वाले मौसमी इंफेक्शन से बचाव होता है।
नींद लाने में मददगार
अगर आपको बारिश के मौसम में बेचैनी या नींद न आने की शिकायत रहती है, तो लौंग जरूर आजमाएं। इसका सेवन मस्तिष्क को शांत करता है और गहरी नींद लाने में मदद करता है।
पाचन तंत्र रखे दुरुस्त
मॉनसून में अक्सर खाना ठीक से नहीं पचता और पेट भारी रहता है। लेकिन लौंग पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है और गैस या अपच की समस्या से राहत दिलाती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
