Yoga Divas: शरीर को मजबूत करता है मयूरासन, पुराने से पुराना दर्द भी करे ठीक, जानें करने का तरीका और फायदे

Mayurasana or Peacock Pose benefits In Hindi: अगर आपके शरीर में कमजोरी और दर्द रहता है तो मयूरासन का अभ्यास इस समस्या को दूर कर सकता है। इस आसन को मोर मुद्रा भी कहते हैं जिसमें शरीर का सारा भार आपकी हथेलियों पर आता है। यहां जानें मयूरासन के लाभ, मयूरासन कैसे करते हैं और मयूरासन का चित्र।

Mayurasana or Peacock Pose benefits In Hindi: योग सिर्फ मानसिक शांति नहीं देता है, बल्कि ये तरीका है शरीर को हर तरह से मजबूत बनाने का। ऐसा ही एक आसन है मयूरासन जिसका चित्र आप ऊपर देख रहे हैं। ये आसन मोर से प्रेरित है और शरीर को अंदरूनी मजबूती देने वाला है। मयूरासन का एक लाभ ये भी है कि ये शरीर के पुराने दर्द को भी दूर करता है। यह मांसपेशियों को भी मजबूत बनाने में मददगार हो सकता है।

Mayurasana benefits in hindi, मयूरासन का चित्र, मयूरासन

Mayurasana or Peacock Pose benefits In Hindi

मयूरासन कैसे करते हैं

मयूरासन में शरीर का संतुलन बनाए रखते हुए हथेलियों पर शरीर का वजन संतुलित किया जाता है। इस आसन का नाम मयूर (मोर) से आया है, क्योंकि यह मुद्रा मोर की तरह दिखती है। मयूरासन में शरीर को जमीन से ऊपर उठाया जाता है, जिसमें कोहनियां पेट के पास होती हैं और पैर पीछे की ओर सीधे रहते हैं। यह आसन शारीरिक और मानसिक ताकत को बढ़ाने में मदद करता है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने मयूरासन करने की विधि और इसके फायदों के बारे में जानकारी दी है।

End of Feed