Male Contraceptive Pills: प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए बनाई गईं पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियां, रोक देती हैं शुक्राणु

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 03:54 PM IST

Male Contraceptive Pills: प्रेग्नेंसी रोकने के लिए कंडोम से लेकर गर्भनिरोधक गोलियों तक का इस्तेमाल किया जाता है। कंडोम पुरुष इस्तेमाल करते हैं और महिला गर्भनिरोधक गोलियां खाती हैं। अब शोधकर्ताओं ने पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियां विकसित करने का दावा किया है।

Male Contraceptive Pills: प्रेग्नेंसी रोकने के लिए कंडोम से लेकर गर्भनिरोधक गोलियों तक का इस्तेमाल किया जाता है। अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए इन चीजों के प्रसार पर भी काफी जोर दिया जाता है। कंडोम पुरुष इस्तेमाल करते हैं और महिला गर्भनिरोधक गोलियां खाती हैं। अब शोधकर्ताओं ने पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियां विकसित करने का दावा किया है। इस पिल को सेक्स से 30 मिनट पहले खाने से कम से कम दो घंटे तक प्रेग्नेंसी को रोका जा सकता है।

Male Contraceptive Pills: प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए बनाई गईं पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियां, रोक देती हैं शुक्राणु

एक नए शोध में पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियां तैयार करने का दावा किया गया है। दावा है कि यह गोली पुरुष के अस्थायी रूप से शुक्राणु तैयार होने की प्रक्रिया को रोकती है। इसके चलते यह गोली गर्भधारण को रोकती है। लंबे समय से यह बात उठती रही है कि पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियां होनी चाहिए और अब यह बात सच होने जा रही है क्यों पुरुषों के लिए गर्भनिरोधक गोलियों की खोज हो गई है। शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि पुरुषों द्वारा इस दवा का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसका 16 घंटे तक रहता है।

End of Feed