पैरों में दर्द, सुन्नपन और झनझनाहट? इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Leg Pain Causes: पैर में होने वाले हर दर्द को सिर्फ थकान मानकर नजरअंदाज न करें। अगर दर्द कमर से शुरू होकर पैर तक जा रहा है और साथ में झनझनाहट या सुन्नपन है, तो इसके पीछे ये समस्या हो सकती है।

Leg Pain Causes: पैर में दर्द होने पर अक्सर हम इसे थकान की वजह से होने वाला दर्द समझने की भूलकर बैठते हैं। ध्यान रहे कि अगर दर्द कमर या इसके निचले हिस्से से शुरू होकर पैर तक पहुंच रहा है, साथ में झनझनाहट या सुन्नपन भी है, तो इसकी वजह रीढ़ से जुड़ी नस हो सकती है। ऐसी ही एक समस्या को सियाटिका (Sciatica Symptoms) कहा जाता है जिसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें।

Leg Pain Causes

पैरों में दर्द, सुन्नपन और झनझनाहट

पैर में दर्द का असली कारण हमेशा पैर नहीं होता

दिनभर खड़े रहने, ज्यादा चलने, व्यायाम करने या गलत तरीके से बैठने पर पैरों में दर्द होना आम बात है। ऐसे दर्द में आराम करने के बाद अक्सर राहत भी मिल जाती है। लेकिन हर तरह का पैर दर्द सामान्य थकान की वजह से नहीं होता। कई बार दर्द की शुरुआत कमर के निचले हिस्से और धीरे-धीरे जांघ, पिंडली या पैर के पंजे तक पहुंच जाती है। इसके साथ जलन, झनझनाहट या सुन्नपन महसूस हो सकता है। ऐसी स्थिति में समस्या पैर की मांसपेशियों से ज्यादा नसों से जुड़ी हो सकती है।

End of Feed