गर्मी में सोडा-कोला छोड़ें, पीना शुरू कर दें ये देसी ड्रिंक्स, फालसा से लेकर सत्तू ड्रिंक तक कर देंगी जबरदस्त कूलिंग

Best Drinks For Summer In Hindi: अगर आप भी गर्मियों में कूल और एनर्जेटिक रहने के लिए कोई देसी जुगाड़ ढूंढ रहे हैं तो आज हम आपके लिए ऐसी देसी ड्रिंक्स लेकर आए हैं, जो आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है। ये सभी के लिए आसानी से मौजूद हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं....

Best Drinks For Summer In Hindi: गर्मी पड़ते ही लोग ठंडा-ठंडा पीने के लिए सोडा, कोल्ड ड्रिंक और तरह-तरह के केमिकल वाले जूस पीने लगते हैं। कुछ पल के लिए ये ठंडक तो देते हैं, लेकिन सेहत का हाल और भी खराब कर देते हैं। ऐसे में अब वक्त आ गया है कि हम वापस अपने देसी पेयों की ओर लौटें। हमारे घरों में पहले से ही कई ऐसे देसी ड्रिंक्स मौजूद हैं जो गर्मी में ना सिर्फ राहत देते हैं बल्कि शरीर को ठंडक भी पहुंचाते हैं। फालसा, बेल, सत्तू, आम पना जैसे ड्रिंक्स गर्मी में बेहतरीन विकल्प हैं स्वादिष्ट भी और सेहतमंद भी। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं....

Best Drinks For Summer In Hindi

Best Drinks For Summer In Hindi

गर्मियों के लिए बेस्ट ड्रिंक - Best Drinks For Summer In Hindi

फालसा शरबत

फालसा एक छोटा सा खट्टा-मीठा फल होता है, जो गर्मियों में खूब मिलता है। इसका शरबत शरीर को ठंडा रखने में बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी के कारण जो थकावट या चक्कर आते हैं, उन्हें ये दूर करता है। साथ ही, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन के लिए भी अच्छे होते हैं।

End of Feed