हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है हंसना, जीवन की उम्र बढ़ा सकती है ये छोटी सी आदत - अध्ययन में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Laughing Is Beneficial For Heart Health In Hindi: अगर आप भी अपने दिल को स्वस्थ रखना और लंबे समय तक जीवित रहना चाहते हैं, तो आज से ही आपको हंसना शुरू कर देना चाहिए। ये छोटी सी आदत आपके दैनिक जीवन की गुणवत्ता में सुधार कर सकती है। यह आपकी एक लंबा जीवन जीने में मदद कर सकता है।

Laughing Is Beneficial For Heart Health In Hindi: आपने अक्सर हेल्थ एक्सपर्ट को यह सलाह देते सुना होगा कि व्यक्ति को हमेशा खुश रहना चाहिए। उन्हें कोशिश करनी चाहिए कि वह हंसते रहें। आपको बता दें कि हंसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जब आप हंसते हैं, तो आपको मूड में सुधार होता है। यह आपको लोगों के बीच घुलने-मिलने की भावना को बढ़ाने में मदद करता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि सिर्फ हंसने से आप गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से भी बच सकते हैं। हाल ही में हुए एक नए शोध में यह पाया गया है कि हंसने से हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और लंबी उम्र तक जीवित रहने में बहुत मदद मिल सकती है। अध्ययन में क्या कुछ सामने आया है, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Laughing Is Beneficial For Heart Health In Hindi

Laughing Is Beneficial For Heart Health In HindiLaughing Is Beneficial For Heart Health In Hindi

सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है हंसना - How Laughing Is Good For Health In Hindi

यामागाटा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन में यह बात सामने आई है कि जब व्यक्ति अधिक हंसता है, तो इससे उसके हृदय पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं, ज्यादा हंसने वाले लोगों में गंभीर बीमारियों के विकास का खतरा भी कम होता है। अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने 40 वर्ष या उससे कम उम्र के 17,152 लोगों और उनके हंसने के तरीके पर नजर रखी। अध्ययन में चौंका देने वाले परिणाम देखने को मिले। अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि ज्यादा हंसने से व्यक्ति के दिल को दुरुस्त रखने में मदद मिल सकती है। साथ ही, हम लंबे समय तक जीवित रह सकते हैं।

End of Feed