मजेदार ही नहीं सेहत के लिए भी वरदान हैं खट्टे फल, तबीयत के साथ मूड भी रहेगा दुरुस्‍त

Citrus Fruits Benefits: सेहत को दुरुस्‍त रखना हो तो खट्टे फल खाएं। ये बात लेटेस्‍ट स्‍टडी ने भी साबित कर दी है। इसके रिजल्‍ट बताते हैं कि खट्टे फल खाना मूड को ठीक करता है और तनाव व अवसाद से बचाता है। एक मध्यम आकार का संतरा ही आपके उदास मन को राहत देने के लिए काफी है।

Citrus Fruits Benefits: अंग्रेजी की मशहूर कहावत है सेब को लेकर- "एन एप्पल अ डे कीप्स द डॉक्टर अवे।" ये जो हमें बचपन से घुट्टी के साथ पिलाई गई है, जिसका सीधा सच्चा मतलब है दिनभर में खाया एक सेब आपको कई बीमारियों से दूर रखने की ताकत रखता है। लेकिन ये तो हो गई जमाने से सुनी जा रही बात। सात समंदर पार एक स्टडी ने खुलासा किया है कि सेब के अलावा भी एक फल है जो सेहत के लिहाज से लाजवाब है। ये हमारे 'दूसरे ब्रेन' यानि गट (आंत) का ख्याल रखता है।

khatte phalon ke fayde

khatte phalon ke fayde

दरअसल, एक स्वस्थ आंत आपके भोजन को पचाने और उसके पोषक तत्वों को अवशोषित करने में आपकी मदद करती है, इम्यूनिटी मजबूत करती है और कुछ पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करती है। लेकिन क्या हमारे पेट में मौजूद ब्रेन इतना भर ही काम करता है? अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो थोड़ा ठहरकर दिमाग पर जोर डालने की जरूरत है। अगर पेट प्रसन्न होता है तो इसका सीधा असर मूड पर पड़ता है क्योंकि आपके शरीर के लगभग 90% सेरोटोनिन और आपके डोपामाइन का 50% से अधिक - दो महत्वपूर्ण न्यूरोट्रांसमीटर जो आपको अच्छा महसूस कराने के लिए जिम्मेदार हैं - आपकी गट यानि आंत में बनते हैं।

End of Feed