Saree Cancer: क्या साड़ी पहनने से भी हो सकता है कैंसर, जानिए ‘साड़ी कैंसर’ क्या है और इससे कैसे बचें, डॉक्टर से जानिए

Kya saree se cancer hota hai: 'साड़ी कैंसर' नाम सुनकर अक्सर लोग डर जाते हैं और मन में तरह-तरह के सवाल उठने लगते हैं - क्या साड़ी पहनने से कैंसर होता है, क्या साड़ी पहननी बंद कर देनी चाहिए?

Kya saree se cancer hota hai: आजकल 'साड़ी कैंसर' शब्द को लेकर लोगों में काफी गलतफहमी और डर देखने को मिलता है। कई लोग सोचते हैं कि क्या सच में साड़ी पहनने से कैंसर हो सकता है? लेकिन डॉक्टर्स इस बात को साफ करते हैं कि यह नाम भले ही डरावना लगे, लेकिन इसका साड़ी से कोई सीधा संबंध नहीं है। अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद के कैंसर रोग विशेषज्ञ और सीनियर कंसल्टेंट डॉ. सफला बाघमार के मुताबिक यह एक बहुत ही दुर्लभ स्किन कैंसर है, जो सालों तक कमर पर लगातार रगड़ और अनदेखी सूजन की वजह से विकसित हो सकता है। आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

saree cancer explained in hindi

क्या साड़ी पहनना महिलाओं को कैंसर का शिकार बना सकता है?

‘साड़ी कैंसर' असल में होता क्या है - Saree Cancer

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि साड़ी कैंसर कोई मेडिकल टर्म नहीं है। डॉक्टर इसे क्यूटेनियस स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा का एक बेहद दुर्लभ रूप मानते हैं। यह नाम इसलिए प्रचलित हो गया क्योंकि कुछ मामलों में यह कमर के उस हिस्से में देखा गया, जहां लंबे समय तक टाइट कपड़े या नाड़ा लगातार रगड़ खाते हैं। डॉ. सफला बाघमार के अनुसार इसे साड़ी से जोड़ना सही नहीं है, क्योंकि असली कारण कपड़ा नहीं बल्कि लंबे समय की स्किन इरिटेशन है।

End of Feed