नई रिसर्च कहती है कि कीवी और मिनरल वाटर का सेवन पेट को रखता है हेल्दी, पाचन भी होता है दुरुस्त

Kiwi Benefits For Digestion In Hindi: नई रिसर्च के मुताबिक कीवी और मिनरल वाटर का सेवन पेट को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। किंग्स कॉलेज लंदन (King’s College London) की स्टडी बताती है कि ये दोनों चीजें क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन में राहत देती हैं और पाचन को बेहतर बनाती हैं। जानिए कैसे कीवी और मिनरल वाटर आपकी डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों को कम कर सकते हैं और पेट को दे सकते हैं जरूरी आराम।

Kiwi Benefits For Digestion In Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में पेट से जुड़ी दिक्कतें, खासकर कब्ज, बहुत आम हो गई हैं। कई लोग सुबह उठकर भी पेट साफ न होने की परेशानी झेलते रहते हैं, जिससे दिनभर भारीपन, चिड़चिड़ापन और थकान महसूस होती है। ऐसे में एक नई रिसर्च ने राहत की उम्मीद जगाई है। किंग्स कॉलेज लंदन (King’s College London) द्वारा की गई इस स्टडी में पाया गया है कि रोजाना की डाइट में कीवी और मिनरल वाटर शामिल करने से पेट की सेहत काफी बेहतर होती है। यह न सिर्फ कब्ज जैसी समस्या में आराम देता है, बल्कि पाचन शक्ति को भी दुरुस्त करता है।

कीवी और मिनरल वॉटर के फायदे

कीवी और मिनरल वॉटर के फायदे

स्टडी में क्या पाया गया

रिसर्च के मुताबिक कीवी फल कब्ज से जूझ रहे लोगों के लिए बेहद फायदेमंद पाया गया। अध्ययन में जिन लोगों ने नियमित रूप से हरी कीवी खाई, उनके बाउल मूवमेंट में तेज़ सुधार देखा गया। कीवी में मौजूद फाइबर पेट को साफ करने में मदद करता है और डाइजेशन को नैचुरल तरीके से सपोर्ट करता है। इससे पेट में भारीपन कम होता है और कब्ज की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।

End of Feed