केरल में दिमाग खा जाने वाला कीड़ा फैला रहा दहशत, बच्ची की मौत से मचा खौफ, जानिए क्या है यह नई बला

Kerala Girl dies from amoebic encephalitis brain infection: केरल के कोझिकोड में 9 साल की बच्ची की मौत ने लोगों को डरा दिया है। ‘दिमाग खा जाने वाला कीड़ा’ यानी अमीबिक इंसेफेलाइटिस का यह चौथा मामला सामने आया है। यह संक्रमण दूषित पानी से फैलता है और सीधे मस्तिष्क को प्रभावित करता है। जानिए क्या है यह बीमारी, इसके लक्षण और इससे बचाव के तरीके।

Kerala Girl dies from amoebic encephalitis brain infection: केरल के कोझिकोड जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने लोगों की नींद उड़ा दी है। यहां 9 साल की एक बच्ची की मौत ‘दिमाग खा जाने वाले कीड़े’ यानी अमीबिक इंसेफेलाइटिस के कारण हो गई। यह बीमारी बेहद दुर्लभ है लेकिन जब होती है तो जानलेवा साबित होती है। इससे पहले भी इस साल जिले में तीन मामले सामने आ चुके हैं। लगातार बढ़ रहे इन मामलों ने लोगों में दहशत फैला दी है और स्वास्थ्य विभाग ने भी सतर्कता बरतने की अपील की है।

Kerala Girl dies from amoebic encephalitis brain infection

Kerala Girl dies from amoebic encephalitis brain infection

क्या है यह खतरनाक बीमारी

अमीबिक इंसेफेलाइटिस एक ऐसी स्थिति है जो Naegleria fowleri नामक अमीबा से होती है। इसे आम भाषा में “दिमाग खा जाने वाला कीड़ा” कहा जाता है। यह अमीबा दूषित और गर्म पानी में पाया जाता है और नाक के जरिए शरीर में प्रवेश कर सीधे मस्तिष्क पर हमला करता है।

End of Feed