शरीर की शुद्धि और मानसिक संतुलन का आयुर्वेदिक तरीका, रोज सुबह करें कपालभाति

Kapalbhati Pranayama : रोजाना कई तरह के योग और प्राणायाम करने की सलाह आपको अक्सर दी जाती है। लेकिन आज हम आपको कपालभाति करने के फायदों के बारे में बताएंगे जो आपके शरीर की शुद्धि के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने का काम करता है। आइए जानते हैं कपालभाति के फायदे और विधि।

Kapalbhati Pranayama : कपालभाति केवल एक प्राणायाम नहीं, बल्कि शरीर और मन की गहराई से सफाई करने का तरीका है। आयुर्वेद कहता है कि जब जठराग्नि यानी पाचन की अग्नि कमजोर होती है, तो रोग जन्म लेते हैं और जब अग्नि प्रबल होती है, तो शरीर अपने आप ही विकारों को जलाकर शुद्ध हो जाता है। कपालभाति इसी अग्नि को जाग्रत करने का अभ्यास है। आज हम आपको रोजाना कपालभाति करने के फायदे और इसे करने की सही विधि के बारे में बताने जा रहे हैं।

Kapalbhati ke fayde

कपालभाति के फायदे और विधि

कपालभाति करने के फायदे

यह प्राणायाम पाचन तंत्र की अग्नि को बढ़ाता है, आंतों में जमे आम दोषों को बाहर निकालता है और शरीर को भीतर से हल्का, सक्रिय और संतुलित बनाता है। आधुनिक विज्ञान भी मानता है कि कपालभाति मेटाबॉलिज्म को तेज करती है, फैटी लिवर जैसी स्थितियों में मदद करती है, हार्मोन संतुलन सुधारती है और उदर क्षेत्र की जड़ता कम करती है। यह केवल सांस की गति नहीं, बल्कि निष्क्रियता को सक्रियता में बदलने की प्रक्रिया है। जब इसे रोज प्रातः खाली पेट किया जाता है, तो शरीर के भीतर का आलस्य जलता है और प्राणशक्ति प्रकाशित होती है।

End of Feed