हेल्थ

किस विटामिन की कमी से ज्यादा लगती है ठंड? जानें कैसे होगी इसकी पूर्ति

Kis Vitamin Ki Kami Se Thand Lagti Hai : सर्दियों में ठंड लगना काफी सामान्य बात है, लेकिन ठंड जब बहुत अधिक लगने लगे तो यह शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी का संकेत भी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके पीछे के मुख्य कारण और क्या करें ताकि आप ठंड में खुद को गर्म और स्वस्थ रख सकें।

Image

किस विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है?

Kis Vitamin Ki Kami Se Thand Lagti Hai : सर्दी का मौसम अब अपने पूरे चरम पर आ चुका है, ऐसे में आपको ठंड लगना काफी सामान्य बात है। लेकिन ठंड जब बहुत अधिक लगने लगे और इससे आपको अक्सर कपकपी आने लगे, तो ये सामान्य लक्षण नहीं है। जी हां बहुत अधिक ठंड लगना शरीर में कुछ जरूरी विटामिन की कमी हो सकती है। ज्यादा ठंड लगना यह सिर्फ मौसम की वजह नहीं होता बल्कि कभी-कभी शरीर के अंदर कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी या अन्य स्वास्थ्य कारण भी इसकी वजह हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे के मुख्य कारण और क्या करें ताकि आप खुद को गर्म और स्वस्थ रख सकें।

ठंड कब से पड़ेगी | Thand Kab Se Padegi

देश में सर्दी का मौसम शुरु हो चुका है, लेकिन दिल्ली और एनसीआर में अभी तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक ही रिकॉर्ड किया गया है। वहीं इस समय भी अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। लेकिन हिमालय की वादियों में तापमान माइनस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग जम्मू-कश्मीर जैसे इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान लगा रहा है। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी पर बाद आपको मैदानी इलाकों में भी ठंड का अहसास होने लगेगा।

किस विटामिन की कमी से ठंड लगती है | Kis Vitamin Ki Kami Se Thand Lagti Hai

विटामिन B12 की कमी के चलते हमें बहुत अधिक ठंड लगने लगती है। क्योंकि विटामिन B12 हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मुख्य भूमिका निभाता है। ये रक्त कोशिकाएं शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचाती हैं, जिससे शरीर को ऊर्जा और गर्मी मिलती है। जब B12 की कमी होती है, तो शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं की कमी हो जाती है। जिसका परिणाम एनीमिया और शरीर में गर्मी कम बनने के रूप में दिखता है। यही कारण है कि विटामिन B12 की कमी के चलते आपको ज्यादा ठंड लगने लगती है।

विटामिन B12 की पूर्ति के उपाय

विटामिन B12 की पूर्ति के लिए सबसे अच्छा नॉनवेज फूड्स का सेवन माना जाता है। यदि आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो आपको अंडे, चिकन, मछली जैसी चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। वहीं वेजिटेरियन लोग दूध और दूध से बनी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसके अलावा फोर्टिफाइड फूड्स जैसे - बादाम मिल्क, सोया मिल्क, ओट्स मिल्क को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article