Jr NTR के कंधे की हुई सर्जरी, जानें आर्थ्रोस्कोपी क्या है और ठीक होने में कितना समय लगता है?

साउथ सुपरस्टार Jr NTR की कंधे की सर्जरी के बाद रिकवरी को लेकर चर्चा तेज है। जानिए आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी क्या होती है, ठीक होने में कितना वक्त लगता है, फिजियोथेरेपी कैसे धीरे-धीरे कंधे की ताकत लौटाने में मदद करती है।

कंधे में चोट लगने के बाद सिर्फ दर्द कम होना ही पूरी रिकवरी नहीं माना जाता। कंधे का जोड़ शरीर के सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले जोड़ों में से एक है, इसलिए इसकी सर्जरी के बाद वापसी भी धीरे-धीरे होती है। अभिनेता जूनियर एनटीआर की कंधे की आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी के बाद अब उनका फोकस रिकवरीऔर रिहैबिलिटेशन पर है। उनकी सर्जरी की सटीक वजह सार्वजनिक रूप से स्पष्ट नहीं है, इसलिए किसी खास चोट का अनुमान लगाना सही नहीं होगा।

End of Feed