Jau ke Fayde: औषधीय गुणों से भरपूर होता है जौ, जानें कड़वे और ठंडी तासीर वाले इस अनाज को क्यों कहा जाता है संपन्न आहार

Barley Benefits (जौ के फायदे): जौ को जबरदस्‍त गुणों वाला अनाज माना जाता है जो कई तरह के पोषण से भरपूर होता है। इसका प्रयोग खाने के अलावा कई घरेलू उपचारों में भी किया जाता है। यहां जानें जौ के क्‍या क्‍या फायदे हैं और क्‍यों इसे संपूर्ण आहार का दर्जा दिया गया है।

Barley Benefits (जौ के फायदे): जौ को प्राचीन काल से औषधीय गुणों से संपन्न आहार माना जाता है। यह आज भी हमारे दैनिक जीवन में उपयोगी है। यह गेंहू के समान एक पौष्टिक अनाज है, जिसका उपयोग न केवल आहार में, बल्कि घरेलू उपचारों में भी किया जाता है। प्राचीन आयुर्वेद और वैदिक शास्त्रों में जौ के कई लाभों के बारे में बताया गया है।

jau ke fayde in hindi, jau in english

Barley Benefits (जौ के फायदे)

ऑक्सफोर्ड अकेडमिक की 20 फरवरी 2022 को प्रकाशित एक रिसर्च में बताया गया है कि जौ का स्वाद कड़वा, मीठा, तीखा और ठंडा होता है। यह शरीर के कफ और पित्त को कम करने में मदद करता है। जौ को बलवर्धक, लिबिडो बढ़ाने वाला, पाचन क्रिया सुधारने वाला और मूत्र संबंधी समस्याओं में राहत देने वाला माना जाता है। इसके अलावा, यह त्वचा, रक्तपित्त, श्वास, खांसी, और मधुमेह जैसी बीमारियों में भी कारगर है।

End of Feed