दिमाग की इस गंभीर बीमारी ने ले ली कॉमेडियन जसविंदर भल्ला की जान, जानें कौन सी है बीमारी और इसके लक्षण?

Jaswinder Bhalla Death Cause : फेमस पंजाबी कॉमेडियन और अभिनेता जसविंदर भल्ला का आज सुबह मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। 65 वर्ष के अभिनेता की मृत्यु का ये समाचार बेहद दुखद है। खबरों के मुताबिक भल्ला की मौत का कारण ब्रेन स्ट्रोक बताया जा रहा है। आइए जानते हैं क्या होता है ब्रेन स्ट्रोक और क्या हैं इसके लक्षण?

Jaswinder Bhalla Death Cause : जाने माने पंजाबी कॉमेडियन और अभिनेता जसविंदर भल्ला का निधन आज सुबह एक अस्पताल में हो गया है। जसविंदर भल्ला की उम्र 65 वर्ष है और उनकी मृत्यु का दुखद समाचार आज सुबह सामने आया है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। उनकी मौत के बाद पूरी पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, जसविंदर भल्ला को ब्रेन स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बीती रात उन्हें ब्रेन स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां सुबह 4 बजे उनकी निधन हो गया।

Jaswinder Bhalla death reason

जसविंदर भल्ला की मौत का कारण (Photo - Instagram)

क्या होता है ब्रेन स्ट्रोक? - What Is Brain Stroke In Hindi

ब्रेन स्ट्रोक को साधारण भाषा में लकवा (पैरालिसिस) भी कहा जाता है। जब दिमाग के किसी हिस्से तक खून (Blood Supply) की सप्लाई में बाधा आ जाए तो इसे स्ट्रोक की कंडीशन कहा जाता है। क्योंकि खून में मौजूद ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्व हमारे दिमाग की कोशिकाओं के काम करने लिए जरूरी होते हैं। यही कारण है कि खून की सप्लाई रुक जाने से कुछ ही मिनटों में दिमाग की कोशिकाएं मरने लगती हैं और इस स्थिति को ब्रेन स्ट्रोक कहा जाता है।

End of Feed