International Yoga Day: पीरियड्स रहते हैं अनियमित, PCOS में राहत दिला सकते हैं ये 5 आसान योगासन

International Yoga Day: क्या आप भी पीसीओएस या पीएमओएस (PMOS) की वजह से अनियमित पीरियड्स और हार्मोनल असंतुलन से परेशान हैं, तो आज जानिए 5 ऐसे आसान योगासन, जो तनाव कम करने और पीरियड्स को नियमित रखने में मदद कर सकते हैं।

International Yoga Day: आज के समय में कई महिलाएं और युवतियां अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) की समस्या से परेशान हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह पीसीओएस या पीएमओएस (PMOS) हो सकता है। इस स्थिति में पीरियड्स समय पर नहीं आते, वजन बढ़ने लगता है और शरीर में कई तरह के बदलाव महसूस हो सकते हैं। हालांकि इसका सही इलाज डॉक्टर की सलाह से ही किया जाना चाहिए, लेकिन योग और अच्छी जीवनशैली इसके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज जानिए ऐसे 5 आसान योगासन, जिन्हें नियमित रूप से करने पर शरीर और मन दोनों को फायदा मिल सकता है।

International Yoga Day

योग से पाएं पीसीओएस से राहत

तितली आसन

तितली आसन महिलाओं के लिए सबसे आसान योगासनों में से एक माना जाता है। इसे करने से कमर और पेट के निचले हिस्से में खिंचाव आता है, जिससे शरीर हल्का और आरामदायक महसूस कर सकता है। यह आसन रोजाना कुछ मिनट करने से अच्छा महसूस कराने में मदद करता है।

End of Feed