हर साल क्यों मनाया जाता है International Men's Day, जानें इसका दिलचस्प इतिहास, महत्व और थीम

International Men's Day Significance History Theme In Hindi: हर साल 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। आपको बता दें इस दिन को पुरुषों के मुद्दे उजागर करने के लिए समर्पित किया गया है। समाज में पुरुषों के योगदान की सराहना और उनके सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है।

International Men's Day Significance History Theme In Hindi: समाज में पुरुषों के योगदान की सराहना और उनके सम्मान में हर साल 19 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। यह दिन पुरुषों के योगदान और उनके जीवन की चुनौतियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। दिन पुरुषों की समस्याओं पर केंद्रित है। पुरुषों का स्वास्थ्य हो या उनकी जिंदगी से जुड़ी मुद्दे, आमतौर पर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। लेकिन वास्तव में यह बहुत महत्वपूर्ण है। पुरुषों का समाज में बहुत अहम योगदान है। इस दिन के माध्यम से उनके परिवार और पर्यावरण में उनके योगदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। आज इस खास दिन पर जानें इसका दिलचस्प इतिहास और थीम...

International Men's Day

International Men's Day

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस का महत्व - International Men's Day Significance In Hindi

इस दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य पुरुषों के समाज में योगदान को उजागर करना हो। उनके स्वास्थ्य और कल्याण को लेकर भी जागरूकता की कमी देखने को मिलती है, जिसको लेकर आज के दिन लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया जाता है। यह दिवस पुरुषों की आवाज उठाने और उन्हें सम्मान देने के मौके के रूप में मनाया जाता है। इसके माध्यम में यह दर्शाने का प्रयास किया जाता है कि पुरुषों को कितनी तरह की स्वास्थ्य समस्याएं, संघर्ष और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस दिन समाज में होने वाले भेदभाव और असमानता को लेकर भी जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज में सभी को समान अधिकार प्रदान करना है।

End of Feed