भारत में डोलो-650 को कैडबरी जेम्स की तरह खाते हैं लोग, अमेरिकी डॉक्टर ने दी चेतावनी, लापरवाही हो सकती है जानलेवा

Indians take Dolo-650 like it's Cadbury Gems: डोलो-650 कोई मिठाई नहीं है जिसे बिना वजह भी खा सकते हैं। यह एक असरदार दवा है, लेकिन तभी तक जब तक इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए। हाल में एक अमेरिकी डॉक्टर का एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि भारत में लोग डोलो-650 को कैडबरी जेम्स की तरह खा रहे हैं, जो जानलेवा हो सकता है। यहां जानें यह क्यों है स्वास्थ्य के लिए खतरनाक।

Indians take Dolo-650 like it's Cadbury Gems: अगर आप भारत में रहते हैं, तो डोलो-650 नाम की यह सफेद छोटी गोली आपके लिए किसी परिचय की मोहताज नहीं होगी। सिरदर्द हो, बुखार आए या बस थोड़ा थकान महसूस हो तो लोग तुरंत डोलो खा लेते हैं, बिना ये सोचे कि इसकी जरूरत है भी या नहीं। कोविड-19 के समय तो जैसे हर घर में डोलो का स्टॉक अनिवार्य हो गया था। पर क्या आपने कभी सोचा है कि इस दवा का बार-बार सेवन सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है?

Indians take Dolo-650 like it's Cadbury Gems In Hindi

Indians take Dolo-650 like it's Cadbury Gems

अमेरिका के डॉक्टर पलनियप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है "भारतीय डोलो-650 को कैडबरी जेम्स की तरह खाते हैं।" यह सुनने में मजाक जैसा लग सकता है, लेकिन इसने एक बहुत गंभीर मुद्दे की ओर इशारा किया है- वह है भारत की पिल-पॉपिंग आदत, यानी जरूरत हो या न हो, बस गोली खा लो।

End of Feed