एंटीबायोटिक अब बेअसर! भारत में तेजी से बढ़ा सुपरबग का खतरा, लैंसेट की रिपोर्ट में खुलासा

India Superbug Crisis : भारत में 'सुपरबग' का संकट तेजी से बढ़ रहा है और हाल ही में Lancet में प्रकाशित एक अध्ययन ने इस बात पर गंभीर चेतावनी जारी की है। यह रिपोर्ट देश के हेल्थ क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौती पेश करता है। आइए जानते हैं क्या होता है सुपरबग जिसको लेकर किया गया सचेत?

India Superbug Crisis : हमारे देश ने बीते कुछ सालों में मेडिकल फील्ड में बड़ी-बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। कोरोना की वैक्सीन बनाने से लेकर दुनिया भर में भेजने तक भारत के मेडिकल क्षेत्र क्षमता का लोहा दुनिया भर ने माना था। लेकिन इन सफलताओं के बीच कुछ लापरवाही भी होती है, जिसका खामियाजा लोगों को चुकाना होता है। लैंसेट ई-क्लिनिकल मेडिसिन जर्नल में हाल ही में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो देश में 83% लोगों में 'सुपरबग' मौजूद है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

India superbug crisis

भारत में सुपरबग का खतरा!

क्या होता है सुपरबग? - What Is Superbug?

यह खास तरह के बैक्टीरिया होते हैं जो एंटीबायोटिक्स के प्रति प्रतिरोधी हो जाते हैं। यानी इन बैक्टीरिया पर एंटीबायोटिक दवाओं का असर नहीं होता है। यही कारण है कि इनसे पीड़ित व्यक्ति का इलाज करना लगभग असंभव हो जाता है। यह देश के लिए एक बड़ी मेडिकल चुनौती बनकर सामने आ रहा है। इसलिए इससे एक साथ मिलकर लड़ने की जरूरत है।

End of Feed