आंखों को रोशनी छीन सकती है डायबिटीज की बीमारी, शुगर पेशेंट Eyesight को दुरुस्त रखने के लिए जरूर करें ये 4 काम

how to take care of eyes in diabetes : डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो हमारे शरीर में कई तरह की समस्याओं का कारण बन जाती है। इसके कारण आपकी आंखों पर भी काफी बुरा असर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं शुगर पेशेंट कैसे रखें अपनी आंखों का ख्याल?

हमारे शरीर में कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं, जिनका खुद का कोई असर होता हुआ नहीं दिखाई देता है। लेकिन इनके साइड इफेक्ट पूरे शरीर में दिखाई देते हैं। ऐसी ही एक बीमारी का नाम है डायबिटीज। जिसका सीधा असर हमारी आंखों की रोशनी पर दिखाई देता है। डायबिटीज के पीड़ित लोगों की आंखों में रेटिनोपैथी, मोतियाबिंद और ग्लूकोमा जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में यदि डायबिटीज को समय रहते कंट्रोल न किया जाए तो इससे आंखों की रोशनी पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं 4 ऐसे काम जो आंखों को बचाने के लिए डायबिटीज के मरीज को जरूर करने चाहिए।

how to take care of eyes in diabetes

डायबिटीज के मरीज ऐसे रखें आंखों का ख्याल - how to take care of eyes in diabetes

शुगर लेवल रखें कंट्रोल

आंखों की समस्या से बचने के लिए डायबिटीज के रोगियों को अपने शुगर लेवल को बहुत अधिक बढ़ने से रोकना चाहिए। शुगर लेवल का बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव हमारी आंखों को काफी नुकसान पहुंचाता है। जिससे आपको डायबिटिक रेटिनोपैथी की समस्या हो सकती है। इससे आपकी आंखों में सूजन आ सकती है, और नजर में धुंधलापन आ जाता है।

End of Feed