इस हार्मोन के बढ़ने से व्यक्ति को हो जाता है स्ट्रेस, इन सरल टिप्स से झट से कम कर सकते हैं ये हार्मोन

Tips To Reduce Stress Hormone: अगर लंबे समय तक तनाव अधिक बना रहता है, तो इसका सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। अगर तनाव हार्मोन बढ़ने की समस्या किसी मेडिकल कंडीशन के कारण नहीं है, तो स्वस्थ आप इसे आसानी से कंट्रोल में लाकर अपने मूड में सुधार कर सकते हैं।

Tips To Reduce Stress Hormone: मस्तिष्क में बढ़ता तनाव वास्तव सेहत के लिए धीमे जहर से कम नहीं है। क्योंकि लगातार बढ़ता तनाव और लंबे समय तक इस स्थिति का बने रहना आपको कई गंभीर रोगों के खतरे में डाल सकता है। ये आगो चलकर डिप्रेशन जैसी गंभीर स्थिति में भी बदल सकता है। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर अचानक व्यक्ति को तनाव कैसे हो जाता है? आपको बता दें कि इसके पीछे का प्रमुख कारण होता है शरीर में तनाव हार्मोन का बढ़ना। हमारे शरीर में कॉर्टिसोल नामक हार्मोन होता है, जो तनाव बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। इसका अधिक स्राव तनाव बढ़ाता है। हालांकि, सामान्य स्थितियों में भी यह हार्मोन अधिक रिलीज होना शुरू हो जाता है, जब हम कोई महत्वपूर्ण कार्य कर रहे होते हैं या किसी आपात स्थिति में होते हैं, तो तनाव हार्मोन बढ़ जाता है। ऐसा होना पूरी तरह सामान्य है, क्योंकि इससे आपको उस दौरान स्थिति से निपटने के लिए यह आवश्यक होता है।

Tips To Reduce Stress Hormone

Tips To Reduce Stress Hormone

लेकिन अगर लंबे समय तक यह बना रहता है, तो इसका सेहत पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। अगर तनाव हार्मोन बढ़ने की समस्या किसी मेडिकल कंडीशन के कारण नहीं है, तो स्वस्थ आप इसे आसानी से कंट्रोल में लाकर अपने मूड में सुधार कर सकते हैं। कुछ सरल टिप्स और जीवनशैली बदलाव इसमें आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। यहां जानें इससे निपटने के कुछ सरल टिप्स।

End of Feed