रीढ़ को मजबूत और लचीला बनाते हैं ये 5 योगासन, 60 साल के बाद भी सीधा खड़ा रहेगा शरीर का ढांचा

Yoga For Spine Flexibility: किसी भी व्यक्ति के शरीर की मजबूती का आधार उसकी रीढ़ को माना जाता है। यदि आपकी रीढ़ मजबूत है, तो आपका शरीर स्थिर और मजबूत दिखाई देता है। इसलिए यदि आप अपनी रीढ़ को लचीला और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको हमारे बताए ये 5 योगासन जरूर करने चाहिए।

हमारे शरीर में मौजूद प्रत्येक अंग का अपना एक अलग महत्व है। इसलिए किसी के भी महत्व को कम करके नहीं देखा जा सकता है। लेकिन बात जब आती है रीढ़ की हड्डी की तो इसका महत्व शरीर में सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। क्योंकि हमारे शरीर का पूरा ढांचा इसी के सहारे खड़ा रहता है। लगभग 100 से ज्यादा जोड़ों से मिलकर बनी रीढ़ यानी स्पाइन हमारे शरीर के न्यूरो सिस्टम का मुख्य हिस्सा होती है। इसलिए अपनी रीढ़ का ख्याल रखना हमारे लिए बहुत जरूरी हो जाता है। आज हम आपको 5 ऐसे योगासन बताने जा रहे हैं, जो आपकी रीढ़ को मजबूत और लचीला बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

yoga for spine

1. भुजंगासन

इस आसन को करने के लिए आप मैट बिछा कर उल्टे लेट जाएं। इसके बाद हाथों को मैट पर जमाएं और धीरे-धीरे अपने शरीर के अगले हिस्से को सांप की तरह ऊपर उठाएं। कुछ देर तक इस मुद्रा में रहने के बाद फिर वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस प्रक्रिया को कम से कम 10-20 बार तक जरूर दोहराएं। यह आपकी रीढ़ को लचीला और मजबूत बना देगा।

End of Feed