दिल की सेहत पर नहीं आएगी कोई आंच, बस रोज करने होंगे एक्सपर्ट के बताए ये 4 काम

Healthy Heart Tips : दिल को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि हमें अपनी लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने चाहिए। यदि आप अपने दिल को हमेशा जवान और हेल्दी रखना चाहते हो तो आप हेल्थ एक्सपर्ट के बताए ये 4 काम रोज करें। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से ...

दिल हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा है। जिसमें किसी भी तरह की खराबी होने पर आपकी जान पर बात आ सकती है। आज बहुत से लोग दिल से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिसके कारण हार्ट अटैक आज एक गंभीर मसला बनता जा रहा है। दिल से जुड़ी बीमारियां पहले बुजुर्गों में देखने को मिलती थी लेकिन आज युवाओं में भी दिल के रोगों के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हार्ट संबंधी समस्याओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए ही दुनिया भर में 29 सितंबर को World Heart Day मनाया जाता है। इसी समस्या को देखते हुए आज हमने बात की Dr. Sujay Prasad Chief Medical Director-Neuberg Diagnostics से। उन्होंने हमें हार्ट को हेल्दी रखने के लिए कुछ जरूरी टिप्स दिए।

how to make your heart healthy

World Heart Day 2024 की थीम क्या है?

विश्व हृदय दिवस (World Heart Day) 2024 की थीम, 'यूज हार्ट फॉर एक्शन' है। इस थीम का आशय व्यक्तियों द्वारा अपनी हार्ट हेल्थ के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर नजर रखना है। आइए जानते हैं कैसे रखें अपने दिल की सेहत का ख्याल?

दिल को हेल्दी रखने के उपाय - How to make heart healthy

बैलेंस डाइट लें

डॉक्टर के अनुसार दिल की सेहत के लिए अपनी डाइट को बैलेंस रखना बहुत जरूरी है। आपकी रोजाना की डाइट में जरूर कुछ चीजें शामिल होनी चाहिए। जो आपको ओमेगा-3 फैटी एसिड और हैल्दी फैट दे सकें। इसके साथ ही आपको बहुत अधिक तेल और मसाले वाले फूड्स को खाने से परहेज करना चाहिए। आप रोजाना कुछ ड्राई फ्रूट का सेवन हेल्दी हार्ट के लिए कर सकते हैं।

End of Feed