Belly fat: मोटापा सबसे खराब चीज होती है। ये ना केवल कई सारी बीमारियां अपने साथ लाती है बल्कि आपके ओवर ऑल पर्सनालिटी को भी बिगाड़ देती है। मोटापा का सबसे बड़ा कारण है खराब लाइफस्टाइल। खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से इन दिनों भारी संख्या में लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। बॉडी के बाकी हिस्सों के मुकाबले पेट की चर्बी सबसे ज्यादा आपकी पर्सनालिटी को बिगाड़ती है। मोटे पेट की वजह से कई बार शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। बढ़े वजन से परेशान लोग हर बार वजन घटाने का सोचते हैं लेकिन आलसपन और बिगड़ी लाइफस्टाइल की वजह से वो ऐसा नहीं कर पाते हैं। लेकिन अगर कुछ समय तक सही तरीके से वेट लॉस रूटीन को फॉलो किया जाए तो आसानी से वजन घटाया जा सकता है। वजन घटाने का सबसे अच्छा समय सुबह का माना जाता है। हेल्दी मॉर्निंग रूटीन को फॉलो कर आप काफी तेजी से वजन घटा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप तेजी से वजन घटा सकते हैं।
वजन घटाने के लिए सुबह किए जाने वाले काम - Morning rituals for weight loss
गुनगुना पानीवजन घटाने के लिए आप गुनगुने पानी का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आप अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी के साथ करें। ये पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही सुबह गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। अगर आप चाहें तो इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं।
नाश्ते का समय तय करें
कई लोग वेट लॉस करने के चक्कर में नाश्ता स्किप कर देते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। नाश्ते में अनहेल्दी फूड्स को शामिल करने की जगह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर फूड्स को शामिल करें।
अपने साथ स्नैक्स रखें
वेट लॉस के चक्कर में पूरे दिन भूखे रहने की बजाय पूरे दिन हल्का हल्का हेल्दी स्नैक्स लेते रहें। अनहेल्दी फूड्स को खाने से बचें।
एक्सरसाइज बहुत जरूरी
सुबह के समय वर्कआउट करना बेहद जरूरी होता है। वर्कआउट के लिए एक्सरसराइज बहुत सहायक साबित होता है। सुबह एक्सरसाइज करने से आपको एक्स्ट्रा वेट को कम करने में मदद मिलती है।
