हेल्थ

High Calorie Fruits: बैलेंस डाइट के बाद भी नहीं घट रहा वजन, तो आज से ही इन फलों का सेवन करें बंद

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 17, 2023, 06:55 AM IST

बाहर का ज्यादा खाने और खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग इन दिनों मोटापा का शिकार हो रहे हैं। मोटापा एक आम समस्या बन चुकी है। मोटापा की वजह से कई दूसरी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

Image

इन फलों का सेवन करने से बचें

Photo : iStock

High Calorie Fruits: बाहर का ज्यादा खाने और खराब लाइफस्टाइल की वजह से लोग इन दिनों मोटापा का शिकार हो रहे हैं। मोटापा एक आम समस्या बन चुकी है। मोटापा की वजह से कई दूसरी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए लोग एक्सरसाइज करते हैं और साथ ही कई तरह की ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं जिनकी मदद से वजन घटाने में आसानी हो। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद वजन घटा पाना काफी मुश्किल होता है। कई लोग वेट लॉस जर्नी के दौरान फ्रूट्स का भी सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ फल ऐसे हैं जिनका सेवन करने से काफी तेजी से वजन बढ़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आपको वेट लॉस जर्नी के दौरान भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए।

इन फलों का सेवन करने से बचें

केला

केले में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। केले के सेवन से तेजी से वजन बढ़ता है। केले उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है जिन्हें वजन बढ़ाने की जरूरत है। ऐसे में अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो इसके सेवन से बचें।

आम

आम खाने में जितना स्वादिष्ट होता है सेहत के लिए भी उतना ही नुकसानदायक साबित होता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। आम के टुकड़ों में 99 कैलोरी होती है, जो ज्यादातर कार्बोहाइड्रेट से होती है। ऐसे में अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो इसका सेवन करने से बचें।

अंगूर

अंगूर चीनी और फैट से भरपूर होता है। 100 ग्राम अंगूर में 67 कैलोरी और 16 ग्राम चीनी होती है। इसके सेवन से काफी तेजी से वजन बढ़ता है।

एवोकैडो

एवोकैडो में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इस फल के 100 ग्राम में लगभग 160 कैलोरी होती है। एवोकैडो हेल्दी फैट का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। लेकिन अगर इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से काफी तेजी से वेट गेन होता है।

किशमिश

किशमिश में भरपूर मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। एक कप किशमिश में 500 कैलोरी होती है। ऐसे में इसका सेवन आपके वजन को काफी ज्यादा बढ़ा सकता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article