Mango Ripened With Chemicals Side Effects: गर्मियों का मौसम आते ही हर किसी की जुबान पर एक ही फल का नाम आ जाता है-आम। मीठा, रसीला और खुशबूदार आम बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका फेवरिट है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार में मिलने वाले कई आम प्राकृतिक तरीके से नहीं बल्कि केमिकल से पकाए जाते हैं? कैल्शियम कार्बाइड जैसे जहरीले रसायनों से पकाए गए आम दिखने में तो चमचमाते हैं, मगर सेहत के लिए किसी जहर से कम नहीं। इन्हें खाने से पेट खराब, स्किन एलर्जी, यहां तक कि कैंसर तक का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि हम समझदारी से आम खरीदें और नैचुरली पके आम की पहचान करना सीखें। चलिए जानते हैं कैसे बचें इस मीठे खतरे से।
How To Identify Mango Ripened With Chemicals In Hindi
केमिकल से पके आम के नुकसान - Mango Ripened With Chemicals Side Effects
पेट से जुड़ी समस्याओं का बढ़ना
केमिकल से पके आम खाने के बाद पेट में दर्द, गैस, उल्टी या दस्त जैसी दिक्कतें होना आम बात है। कैल्शियम कार्बाइड से निकलने वाले हानिकारक तत्व आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को बुरी तरह प्रभावित करते हैं। इससे फूड पॉइजनिंग जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।
स्किन एलर्जी और जलन
अगर आपने केमिकल से पका आम खा लिया है तो त्वचा पर खुजली, रैशेज या जलन महसूस होना तय है। कैल्शियम कार्बाइड स्किन के लिए बेहद खतरनाक होता है और इसके लगातार संपर्क में आने से स्किन डिजीज का खतरा भी बढ़ सकता है।
नर्वस सिस्टम पर हमला
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि केमिकल से पके आम नर्वस सिस्टम यानी तंत्रिका तंत्र को भी प्रभावित कर सकते हैं। इससे सिरदर्द, चक्कर आना, मूड स्विंग और बेचैनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो लंबे समय तक परेशान कर सकती हैं।
कैंसर का खतरा
लंबे समय तक केमिकल युक्त आम खाने से शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, जो धीरे-धीरे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं। खासतौर पर कोलन, स्किन और सर्वाइकल कैंसर का खतरा काफी बढ़ जाता है।
ऐसे पहचानें नैचुरली पका आम - How To Identify Mango Ripened With Chemicals In Hindi
रंग पर ध्यान दें
नैचुरली पका आम एकसमान हल्का पीला या हल्का हरा रंग का होता है। अगर आम जरूरत से ज्यादा पीला और चमकदार दिख रहा है या उस पर हरे धब्बे हैं तो सावधान हो जाइए।
पानी में डालकर करें टेस्ट
आम को एक बाल्टी पानी में डालें। अगर आम पानी में तैरने लगे तो वह केमिकल से पका हो सकता है। असली, नैचुरल आम भारी होते हैं और आसानी से पानी में डूब जाते हैं।
हल्के से दबाकर देखें
नेचुरली पका आम जब आप हल्के से दबाते हैं तो वह थोड़ा सा नरम महसूस होता है। वहीं केमिकल से पका आम कई बार ऊपर से सख्त और अंदर से ज्यादा नरम होता है।
खुशबू पहचानें
प्राकृतिक रूप से पके आम से दूर से ही मीठी, ताजगी भरी खुशबू आती है। अगर आम से कोई खास सुगंध नहीं आ रही या उसमें केमिकल जैसी गंध है, तो समझ जाइए मामला गड़बड़ है।
स्वाद से करें पहचान
नेचुरल आम का स्वाद मीठा, संतुलित और रसीला होता है। अगर आम खट्टा, फीका या अजीब स्वाद का लगे तो वह केमिकल से पका हो सकता है।
रस की मात्रा देखें
जब नैचुरल आम को काटते हैं तो उसमें से भरपूर रस निकलता है। अगर आम काटने पर रस कम आ रहा हो या बिल्कुल सूखा लगे, तो समझ जाइए कि वह केमिकल से पका है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
