सर्दियों में नवजात शिशु के शरीर को गर्म रखने के लिए इस तेल करें मालिश, शरीर रहेगा गर्म और दूर होगी बीमारियां

सर्दियों के मौसम में नवजात शिशु का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में बच्चे सबसे ज्यादा बीमार पड़ते हैं। शिशु के शरीर को गर्म रखने के लिए मालिश करना बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किस तेल से बच्चों की मालिश करना फायदेमंद है।

सर्दियों के मौसम में बच्चे जल्दी बीमार पड़ते हैं। इसकी वजह है कमजोर इम्यूनिटी। बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है इसलिए बदलते मौसम में वो जल्दी वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए सर्दियों में बच्चों के शरीर को गर्म रखना बेहद जरूरी होता है। सबसे ज्यादा खतरा नवजात शिशु को रहता है। उन्हें एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। नवजातु शिशु के शरीर को गर्म रखने के लिए मालिश ही एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है। घर में अक्सर आपने दादी-नानी को ये कहते सुना होगा कि बच्चों की जितनी मालिश की जाए बच्चे उतने मजबूत होते हैं। ये कहावत बिल्कुल सही भी है। मालिश करने से बच्चों का शरीर गर्म तो रहता ही है, साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती है। लेकिन सर्दियों में मालिश करते वक्त बच्चों का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। कई बार घर की औरतें इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि बच्चों की मालिश के लिए कौन से तेल का इस्तेमाल किया जाए। तो आपको बता दें कि बच्चों की मालिश के लिए ऐसा तेल चुनना चाहिए जिसमें विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे गुण हों। ऐसे तेल बच्चों के शरीर को गर्म रखने के साथ साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाते हैं।

baby body massage

इन तेल से करें शिशु की मालिश

सरसों का तेल

सरसों का तेल बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन E, विटामिन A और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बच्चों के शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। सर्दियों में सरसों के तेल से शिशु की मालिश करने से त्वचा गर्म, मुलायम और नरम बनी रहती है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है। इसलिए, सर्दियों में सरसों के तेल से बच्चों की मालिश जरूर करें।

End of Feed