हैप्पी हार्मोन बढ़ाकर चुटकियों में कर सकते हैं टेंशन की छुट्टी, इन टिप्स की मदद से झटपट बढ़ा सकते हैं ये हार्मोन

How To Increase Happy Hormone: अगर आप शरीर में हैप्पी हार्मोन का स्तर बैलेंस करके रखें, तो इससे आप तनाव, टेंशन, एंग्जायटी और अवसाद जैसी स्थितियों से आसानी से बच सकते हैं। साथ ही, इनसे निपटने में भी मदद मिल सकती है। इस लेख में जानें शरीर में हैप्पी हार्मोन कैसे बढ़ाएं।

How To Increase Happy Hormone: आजकल लोगों के लिए खुश रहना चुनौती सी बन गई है। यही कारण है कि लोगों में तनाव, टेंशन, एंग्जायटी और अवसाद जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। करियर और ऑफिस की टेंशन, घर-परिवार की चिंता, जिम्मेदारियां आदि के चलते आजकल लोगों के पास खुद के लिए भी समय नहीं हैं। इसकी वजह से वे बहुत बार तनाव में भी आ जाते हैं। लेकिन तनाव हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। यह पहले हमारे मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, उसके बाद शरीर में कई अन्य बीमारियां शुरू हो जाती हैं। अब सवाल यह है कि खुश रहने के लिए आखिर व्यक्ति क्या कर सकता है? वह तनाव भर जिंदगी में खुश रहने के लिए क्या कर सकता है? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

How To Increase Happy Hormone

How To Increase Happy Hormone

टेंशन से छुटकारा पाने के लिए बढ़ाएं हैप्पी हार्मोन

आपको बता दें कि शरीर में हैप्पी हार्मोन या खुशी हार्मोन का स्तर बढ़ाकर खुशी की भावना पैदा कर सकते हैं। सेरोटोनिन, डोपामाइन, एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन सभी हैप्पी हार्मोन हैं, जो हमारे में मूड में सुधार और हमें खुश महसूस कराने में भूमिका निभाते हैं। जब इन हार्मोन का स्तर बढ़ता है, तो शरीर में तनाव हार्मोन जैसे कोर्टिसोल , कैटेकोलामाइन जैसे एड्रेनालाईन और नॉरपेनेफ्रिन , वैसोप्रेसिन आदि का स्तर कम हो जाता है। इससे टेंशन और तनाव की छुट्टी करने में मदद मिलती है। जब आप शांत, रिलैक्स और खुश रहते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

End of Feed