Board Exam and Sleep In Hindi: इस समय ज्यादातर राज्यों में बोर्ड के एग्जाम चल रहे हैं या कुछ ही दिन में शुरू होने को हैं। ऐसे में यदि आप परीक्षा में बेहतर सफलता पाना चाहते हैं, तो आपको जमकर पढ़ाई करनी चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एग्जाम के दौरान जितना जरूरी आपके लिए पढ़ाई करना है। उतना ही जरूरी बेहतर नींद लेना भी है। हेल्थ शोधों की मानें तो हर व्यक्ति को कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। आइए जानते हैं बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे बच्चों को रोजाना कितने घंटे की नींद लेना जरूरी है?
सोने का समय करें निर्धारित
एग्जाम की तैयारी के दौरान आपको रोजाना अपने सोने और जागने के समय को तय करना चाहिए। रोज एक निश्चित समय पर सोना और जागना आपकी मेंटल हेल्थ को बेहतर बना सकता है। रोजाना नींद का एक निश्चित पैटर्न फॉलो करने से आपकी नींद की क्वालिटी बेहतर हो सकती है। इसमें भी आपको ध्यान रखना चाहिए कि सोने वाला स्थान एकदम शांत हो।
यह भी पढ़ें- डाइट और एक्सरसाइज के बाद भी नहीं घट रहा वजन, तो रोज पानी में भिगोकर खाएं ये बीज, तेजी से छंट जाएगा एक्स्ट्रा फैट
एग्जाम की तैयारी के दौरान कितने घंटे की नींद जरूरी है?
एग्जाम के समय हमारे दिमाग में तनाव थोड़ा बढ़ जाता है। जिसमें प्रयास से लेकर परिणाम के बारे में सोचने तक कई कारण हो सकते हैं। लेकिन नींद आपके दिमाग को रिलैक्स करने और पढ़ाई के लिए तैयार होने के लिए आपको 7-9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। जब हम 7-9 घंटे की क्वालिटी नींद लेने के बाद उठते हैं, तो इससे हमारी मेंटल हेल्थ काफी बेहतर हो जाती है। जिससे पढ़ाई पर फोकस और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
बेहतर नींद के लिए टिप्स
- सोने और खाने के बीच कम से कम 2-3 घंटे का अंतर जरूर रखें।
- सोने से पहले आपको कैफीन ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि कैफीन नींद में बाधा डालता है।
- सोने से लगभग 1 घंटा पहले आपको मोबाइल फोन जैसे गैजेट्स को दूर रख देना चाहिए।
- बेहतर नींद के लिए आप आप अपने दिमाग को एकदम शांत रखें जिससे आपको जल्दी नींद आती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
