Tips For Headache At Home In Hindi: सिरदर्द एक ऐसी समस्या है, जो आए दिन लोगों को परेशान करती है। बहुत अधिक ठंड, शरीर में पानी की कमी, बीमार होने पर, पेट में गैस, माइग्रेन, नींद पूरी न होना, रात में देर से सोना और भी कई कारण है, जिसके कारण लोगों को सिरदर्द का सामना करना पड़ता है। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि सिरदर्द से राहत के लिए पेन किलर लेते हैं, जिनका अधिक सेवन सेहत के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। ज्यादा पेन किलर लेने से किडनी फंक्शन प्रभावित होती है और किडनी डैमेज होने का खतरा भी काफी अधिक बढ़ जाता है। जबकि आप कुछ सरल घरेलू नुस्खों और टिप्स की मदद से आसानी से सिरदर्द से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप भी आए दिन सिरदर्द का सामना करते हैं, तो इस लेख में हम आपके लिए कुछ इससे छुटकारा पाने के लिए नैचुरल उपाय लेकर आए हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं...
How To Get Rid Of Headache Tips
सिरदर्द से छुटकारा कैसे पाएं टिप्स- How To Get Rid Of Headache Tips In Hindi
1. मालिश करें
गुनगुने तेल से सिर की मालिश करने से आपको सिरदर्द से जल्द राहत मिल सकती है। यह तनाव और थकान को कम करने में मदद करता है और सिरदर्द से राहत प्रदान करता है।
2. आराम करें
कुछ समय का ब्रेक लें और आराम करें। इसे मस्तिष्क शांत होगा, टेंशन और थकान दूर होगी। इससे नर्वस सिस्टम को शांत करने में बहुत मदद मिलती है।
3. एक कप कॉफी पिएं
माइग्रेन सिरदर्द के लिए कॉफी एक प्रभावी उपचार है। इसमें मौजूद कैफीन मस्तिष्क को एक्टिव करने और दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।
4. हर्बल चाय पिएं
ग्रीन टी या जैसे पेपरमिंट टी या कैमोमाइल टी आदि का सेवन करने से सिरदर्द से राहत मिलती है। सिरदर्द होने पर आप इनका सेवन कर सकते हैं।
5. पानी पिएं
शरीर डिहाइड्रेट होने के कारण दर्द की समस्या सबसे अधिक देखने को मिलती है। इसलिए सिरदर्द होने पर आपको सबसे पहले 1-2 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे थकान दूर होती है और शरीर में एनर्जी आती है।
6. कुछ समय टहलें
सिरदर्द होने पर कुछ समय प्रकृति के बीच वॉक करें। इससे मस्तिष्क को शांत करने और सिरदर्द से राहत पाने में बहुत मदद मिलेगी।
अगर आपका सिरदर्द बहुत गंभीर है और इन टिप्स को फॉलो करने के बाद भी आपकी समस्या दूर नहीं हो रही है, तो ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। लेकिन डॉक्टर की सलाह के बिना पेन किलर न लें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
