मूली खाते ही फूल जाता है पेट, सर्दियों में गैस से बचना हैं तो अपना लें खाने का ये तरीका, कभी नहीं होगी ब्लोटिंग

​सर्दियों में मूली खाना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन कई लोगों को इसे खाते ही गैस और ब्लोटिंग की परेशानी होने लगती है। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। आज हम आपको बताएं ऐसे आसान और वैज्ञानिक तरीके जिनकी मदद से आप बिना पेट फुलाए मूली का मजा ले सकते हैं।

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में ताजी, सफेद और रसीली मूली दिखने लगती है। कोई इसे सलाद में पसंद करता है, तो किसी को मूली के पराठे बहुत भाते हैं। लेकिन सच यही है कि कई लोग मूली से दूरी बना लेते हैं, क्योंकि इसे खाते ही पेट फूलने, गैस बनने या भारीपन की शिकायत होने लगती है। अच्छी बात यह है कि मूली खराब नहीं होती, बल्कि उसे खाने का तरीका गलत होता है। अगर सही ढंग से मूली खाई जाए, तो यह पाचन के लिए भी मददगार बन सकती है।

ऐसे खाएंगे मूली तो कभी नहीं बनेगी गैस

ऐसे खाएंगे मूली तो कभी नहीं बनेगी गैस (PC - Istock)

सही किस्म का चयन करें

मूली की कई किस्में होती हैं, और उनमें से कुछ अधिक तीखी होती हैं। यदि आप गैस और पेट फूलने से बचना चाहते हैं, तो सफेद मूली का चयन करें। यह हल्की होती है और पाचन में आसानी करती है।

End of Feed