डाइटिंग के दौरान होती है मीठा खाने तलब? इसे कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स, वेट लॉस में नहीं आएगी कोई परेशानी

How To Control Sweet Sugar Craving: अगर आप वजन घटाने के लिए डाइटिंग कर रहे हैं, तो मिठाई का सिर्फ एक पीस आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकता है। यह आपकी वेट लॉस जर्नी को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। वेट लॉस के दौरान मीठी की तलब कंट्रोल करने के लिए ये टिप्स अपनाएं।

How To Control Sweet Sugar Craving: हम से ज्यादातर लोग जब वजन कम करने की कोशिश कर रहे होते हैं, तो वे जैसे-तैसे अपनी भूख तो कंट्रोल कर लेते हैं, लेकिन कम खाने की वजह से शरीर में तनाव बढ़ता है और तनाव हार्मोन रिलीज होता है, ऐसे में अच्छा महसूस करने के लिए लोगों को मीठा या फिर कुछ अनहेल्दी खाने तलब होती है, जिससे हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है। लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं मीठी चीजें और मिठाइयां कैलोरी से भरपूर होती हैं। अगर आप वजन घटाने के लिए डाइटिंग कर रहे हैं, तो मिठाई का सिर्फ एक पीस आपकी पूरी मेहनत पर पानी फेर सकता है। यह आपकी वेट लॉस जर्नी को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। इसलिए अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको मीठा खाने से सख्त बचने की जरूरत है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर डाइटिंग के दौरान मीठे की क्रेविंग कैसे कंट्रोल करें? इसके बारे में जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको डाइटिंग के दौरान मीठ की तलब को कंट्रोल करने के लिए कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं।

How To Control Sweet Cravings

How To Control Sweet Cravings

मीठे की तलब को रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स - How To Control Sweet Cravings Tips In Hindi

भोजन में फाइबर अधिक रखें

डाइटिंग के दौरान भले ही कम खाएं, लेकिन ऐसे फूड्स खाएं जिनमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, यह पेट को भरा रखने और तनाव कंट्रोल रखने में मदद करता है।

End of Feed