देश भर में ईद का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। 1 महीने तक चले रमजान के पाक महीने के बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है। इतने लंबे समय तक चली फास्टिंग के बाद ईद का त्योहार हमें काफी सावधानी से मनाया जाना चाहिए। ईद का महत्व इस्लाम धर्म में काफी ज्यादा होता है। इस दिन इस्लाम को मानने वाले लोग खाने पीने की बहुत सी चीजें बनाते और खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लंबी फास्टिंग के बाद खाने में सावधानी न बरतना आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। ज्यादा तला-भुना और मीठा खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं ईद पर खाने में क्या सावधानियां रखनी चाहिए?
एक साथ ज्यादा न खाएं?
ईद पर खाने पीने की बहुत सारी स्वादिष्ट चीजों को देखकर आपका मन एक साथ बहुत सारा खाने का मन कर सकता है। लेकिन आपको बता दें कि फास्टिंग के बाद एक साथ बहुत सारा खाना खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए आपको ईद के दिन बहुत सारा एक साथ खाने की जगह थोड़ा-थोड़ा कई बार में खाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि व्रत करके घटा सकते हैं मोटापा, बस फॉलो करें ये सिंपल टिप्स, बिना जिम जाए घटेगा वजन
ज्यादा मीठे से परहेज
ईद पर मीठी सेवइयां जरूर बनाई जाती हैं। जिसे लोग अक्सर जमकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक साथ बहुत सारा मीठा खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ये आपके शरीर में शुगर स्पाइक का कारण बन सकता है। ईद में यदि आप मिठाई खाना चाहते हैं, तो नेचुरल शुगर से बनी मिठाइयां सेहत के लिए हेल्दी ऑप्शन होंगी।
तले-भुने से परहेज
त्योहार पर पकवान और तला-भुना खाना हमारी परंपरा का हिस्सा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा तला-भुना खाने से हमारे पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसलिए रमजान की फास्टिंग के बाद आपको ज्यादा तला-भुना खाने से बचना चाहिए। इसकी जगह आप बिना ऑयल के तैयार फूड्स का सेवन कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
