सोने और खाने के बीच कितना गैप है जरूरी? ICMR ने दूर किया ज्यादातर लोगों का कंफ्यूजन

सोना और खाना हमारी लाइफस्टाइल का एक सबसे अहम हिस्सा होता है, क्योंकि ये दोनों चीजें यदि बिगड़ जाएं तो इससे हमारी सेहत को काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। वहीं कुछ लोग खाने और सोने के बीच में काफी कंफ्यूजन रहता है। आज हम आपको बताएंगे कि खाने और सोने में कितनी गैप होना चाहिए।

हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल और खानपान का पूरा ख्याल रखें। इसके साथ ही आपको इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि कितने बजे खाना और सोना है। क्योंकि हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो आपके खाने और सोने के बीच कुछ देर का अंतर होना बहुत जरूरी है। कुछ लोग खाने के तुरंत बाद सोने चले जाते हैं, तो कुछ लोग देर रात तक जागते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देर तक जागने और खाने के तुरंत बाद सोने दोनों ही तरह से आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है। सही समय पर भोजन करना और उसके बाद कुछ देर बाद सोना हमारी सेहत के लिए बेहतर साबित होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

gap between sleep and eat

आईसीएमआर ने दिया सटीक जवाब

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी ICMR की मानें तो, रात के समय खाने और सोने के बीच 2 से 3 घंटे का अंतर जरूर होना चाहिए। यदि आप इससे कम समय में सोने जाते हैं तो इससे आपको गैस, एसिडिटी, मोटापा, डायबिटीज और दिल की समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। क्योंकि खाने के बाद हमारे पाचन तंत्र को इसे ठीक से पचाने में काफी समय लगता है। यदि हम तुरंत सो जाते हैं, तो हमारा डाइजेशन स्लो हो जाता है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जन्म ले सकती हैं।

End of Feed