किस उम्र में कितना पैदल चलना सेहत के लिए है फायदेमंद? सही आंकड़ा जान रहेंगे हमेशा फिट

Health benefits of Morning Walk in Hindi: वॉक यानी पैदल चलना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, ऐसा आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वॉक करना उम्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। जी हां आज हम आपको बताएंगे कि किस उम्र में कितनी वॉक करनी चाहिए, जिससे आपकी सेहत को भरपूर फायदा मिल सके।

Morning Walk Benefits for Health: सेहतमंद रहने के लिए आपको डेली एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसमें भी वॉक करना एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी लोग बेहद आसानी से कर लेते हैं। जी हां सिंपल सी वॉक एक ऐसा कारगर व्यायाम है जो आपको कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स दे सकता है। यह न सिर्फ आपको वेट लॉस में हेल्प करता है बल्कि लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बीमारियों को भी खत्म करने में यह कारगर साबित होता है। सामान्य रूप से एक वयस्क इंसान को दिनभर में 10 हजार कदम चलने की सलाह दी जाती है, लेकिन यह आंकड़ा उम्र के बढ़ने के साथ-साथ कम होता जाता है। आइए जानते हैं कि उम्र के हिसाब से कितनी देर वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

walk benefits

उम्र के हिसाब से कितनी देर करनी चाहिए वॉक?

वॉक कितनी देर करनी चाहिए इसका चयन उम्र के आधार से किया जाता है। आपको बता दें कि यदि आपकी उम्र 5-15 साल के बीच है, तो आपको आपको 12 से 15 हजार कदम रोजाना चलना चाहिए। वहीं यदि आप 18 से 40 साल के बीच की उम्र के हैं तो आपको 10 हजार कदम रोज चलना चाहिए। इसके साथ ही 40 साल की आयु के बाद आप 5-8 हजार कदम रोजाना चल सकते हैं।

वॉक करने के हेल्थ बेनिफिट्स

हेल्दी रहेगा हार्ट

नियमित रूप से पैदल चलने से आपका हृदय मजबूत होता है और रक्तचाप नियंत्रित रहता है। इससे हृदय रोगों, स्ट्रोक और दिल के दौरे का खतरा कम होता है। यदि आप ब्लड प्रेशर या दिल की किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपको रोजाना वॉक करनी चाहिए।

वेट लॉस में कारगर

वेट लॉस के लिए तरह तरह के उपाय करके थक चुके हैं तो आपको वॉक का सहारा लेना चाहिए। जी हां पैदल चलने से हमारा कैलोरी बर्न तेजी से होता है जिससे आपका वजन नियंत्रण में रहता है। यह मोटापे, मधुमेह और अन्य मेटाबॉलिक रोगों से बचाव में मदद करता है।

End of Feed