फल काटने के कितनी देर बाद खाने लायक रहते हैं? जानिए कब बन जाते हैं सेहत के लिए जहर

How Long Is Fruit Good For Once Cut: आपने अक्सर देखा होगा कि बहुत से लोग फलों को काटकर डिब्बे में पैक करके ले जाते हैं, या फिर कटे हुए फलों को फ्रिज में स्टोर करके रख देते हैं। लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कटे हुए फलों पर हानिकारक बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि फल काटने के कितनी देर बाद तक खाने लायक रहते हैं? क्या ज्यादा देर तक कटे फल सेहत के लिए जहर बन सकते हैं? चलिए जानते हैं इसके बारे में....

How Long Is Fruit Good For Once Cut: फल खाने से हेल्थ को कई फायदे मिलते हैं। ये विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट आदि से भरपूर होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर फल काटकर देर तक रख दिए जाएं तो वो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकते हैं? अक्सर लोग सुबह फल काटकर फ्रिज में रख देते हैं और सोचते हैं कि बाद में खा लेंगे, लेकिन कुछ घंटों के बाद वही फल धीरे-धीरे अपने पोषक गुण खोने लगते हैं और उनमें बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। ऐसे में वो फल फायदा देने के बजाय बीमार भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कटे फल कब तक खाने लायक होते हैं और कब से हो जाते हैं जहर जैसे।

How Long Is Fruit Good For Once Cut

How Long Is Fruit Good For Once Cut

कटे फल कितनी देर तक रहते हैं ताजा?

फल काटने के तुरंत बाद खाने में सबसे ज्यादा फायदा होता है। अगर आपने फल काटकर बाहर रख दिए हैं, तो ध्यान रखें कि दो घंटे के अंदर ही खा लें। इसके बाद फल सूखने लगते हैं और उनमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। गर्मियों में ये प्रक्रिया और भी तेज हो जाती है।

End of Feed