खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के कारण बढ़ा हुआ वजन आज एक गंभीर समस्या बन चुका है। जिसे कम करने के लिए लोग अलग-अलग तरह के प्रयास करते हैं। यदि जिम और डाइट प्लान के साथ-साथ आप अपने दिन की शुरुआत करते हैं, तो आपको कुछ खास तरह की चाय भी अपनी डाइट में शामिल कर लेनी चाहिए। जिससे आपको वजन घटाने में तेजी आ सकती है। आज हम आपको घर में बनी 3 ऐसी चाय बताएंगे जो आपकी वेट लॉस जर्नी को बेहद आसान बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
अदरक और नींबू की चाय
वजन घटाने के लिए सबसे लोकप्रिय ड्रिंक्स में से एक है अदरक-नींबू की चाय। इसे बनाने के लिए आप 1 कप पानी में आधा इंच अदरक को कूटकर डालें और उबालें। यदि चाहें तो आप कुछ तुलसी के पत्ते भी इसमें डाल सकते हैं। 5 मिनट उबालने के बाद आप इसे छान लें और इसमें आधा नींबू निचोड़ दें। इस तरह आपकी चाय बनकर तैयार है। अदरक मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है, जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती हैं। नींबू विटामिन C का अच्छा स्रोत है जो फैट ब्रेकडाउन में मदद करता है।
जीरा चाय
वजन घटाने के लिए कई लोग जिम और डाइट पर ध्यान देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्राकृतिक तरीके भी उतने ही प्रभावी साबित हो सकते हैं। उनमें से एक है जीरा चाय, जो न केवल वजन घटाने में कारगर है। बल्कि पाचन को भी दुरुस्त करती है। जीरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं और फैट बर्न करने में काफी मदद करते हैं।
दालचीनी की चाय
दालचीनी से बनी चाय आपकी वेट लॉस में काफी मदद कर सकती है। इसके साथ ही ये ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल करती है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाने के साथ शरीर में फैट स्टोरेज को रोकने में मदद करती है। इसे तैयार करने के लिए आप एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर या एक इंच दालचीनी को तोड़कर डाल दें और 5 मिनट तक उबालें। रात में सोने से पहले इसे पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
