खराब खानपान और लाइफस्टाइल दोनों मिलकर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हैं। आप में से बहुत से लोग अधिक तेल वाला खाना, जंक फूड फास्ट फूड का भरपूर सेवन करते हैं। तो आपको बता दें कि ये दो चीजें शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का मुख्य कारण हैं। शरीर में बनने वाला कोलेस्ट्रॉल हमारी नसों में जमा होने लगता है, जो सीधा हमारे ब्लड सर्कुलेशन पर प्रभाव डालता है। यदि आप भी कोलेस्ट्रोल के बढ़े हुए लेवल से परेशान हैं और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसके लिए कुछ शानदार घरेलू ड्रिंक्स बताने जा रहे हैं। हम आपको ऐसे होममेड ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जो बैड कोलेस्ट्रॉल को पूरी तरह साफ करते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...
कोलेस्ट्रॉल के लिए होममेड ड्रिंक - Homemade Drinks to Reduce Cholesterol in Hindi
ग्रीन-टी
आपने ग्रीन-टी का इस्तेमाल वेट लॉस के लिए अक्सर किया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह ग्रीन टी आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में कारगर है। जी हां एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ग्रीन टी का सेवन रोज सुबह खाली पेट करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को तेजी से कम किया जा सकता है। यह आपके वजन को कम करने के अलावा आपकी स्किन को भी हेल्दी रखती है।
यह भी पढ़ें - बुढ़ापे तक दिखना है जवान तो रोज करें ये 4 योगासन, बढ़ती उम्र का शरीर पर नहीं दिखेगा कोई असर
चुकंदर गाजर का जूस
चुकंदर और गाजर का जूस आपके शरीर में खून बढ़ाने के अलावा आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने का काम करता है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट की मात्रा आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करने में रामबाण है। आप रोज 1 गिलास गाजर-चुकंदर का जूस निकालकर पी सकते हैं।
ऑरेंज जूस
जी हां ऑरेंज यानी संतरे का जूस हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को बैलेंस करने में काफी कारगर साबित होता है। इसके अलावा यह विटामिन-सी से भरपूर जूस आपकी इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में काफी मदद करता है। संतरे का जूस आपके खून के लिए फिल्टर की तरह काम करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
