घर पर बनाकर रख लें ये आयुर्वेदिक चूर्ण, रोज बस आधा चम्मच लेने से पिघलेगी जिद्दी चर्बी, पुराने मोटापे को भी देगा छांट

Ayurvedic Churna For Weight Loss In Hindi: अगर आप वजन कम करना चाहते हैं लेकिन जिम या डाइटिंग आपके बस की बात नहीं, तो एक खास चूर्ण आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं और इसकी मदद से अच्छा खासा वजन कम कर सकते हैं। इससे बिना साइड इफेक्ट के धीरे-धीरे आपकी जिद्दी चर्बी भी पिघल जाएगी। यहां जानें इसके बारे में विस्तार से...

Ayurvedic Churna For Weight Loss In Hindi: अगर आप अपनी बढ़ती हुई तोंद, जांघों की चर्बी या लंबे समय से जमे हुए मोटापे से परेशान हैं, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। आयुर्वेद में हर समस्या का समाधान है और इसी दिशा में डॉक्टर सलीम जैदी ने एक खास घरेलू चूर्ण का सुझाव दिया है जो वजन घटाने में मददगार हो सकता है। खास बात यह है कि ये चूर्ण आप खुद घर पर बना सकते हैं और इसकी हर सामग्री आपकी रसोई में ही मौजूद होती है। रोज सिर्फ आधा चम्मच लेने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज हो सकता है, पाचन सुधर सकता है और शरीर में जमा फैट धीरे-धीरे गलने लगता है। इसे अपनाना बेहद आसान है और सबसे बड़ी बात, इसमें कोई साइड इफेक्ट नहीं है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और इसके फायदे।

Ayurvedic Churna For Weight Loss In Hindi

Ayurvedic Churna For Weight Loss In Hindi

आयुर्वेदिक वेट लॉस चूर्ण बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

इस आयुर्वेदिक चूर्ण को बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। त्रिफला चूर्ण, जीरा, सौंफ, अजवाइन, दालचीनी पाउडर, सोंठ और काली मिर्च पाउडर इसकी मुख्य सामग्री हैं। त्रिफला शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और पाचन सुधारता है। जीरा और सौंफ गैस और सूजन कम करते हैं, वहीं अजवाइन फैट बर्निंग में सहायक होती है। दालचीनी शुगर लेवल को कंट्रोल करती है, सोंठ शरीर में गर्मी पैदा कर कैलोरी बर्न करती है और काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। इन सबका मिश्रण मिलकर एक ताकतवर फैट-कटर चूर्ण तैयार करता है।

End of Feed