आंतों में जमा है महीनों पुराना मल, तो अपनाएं बाबा रामदेव का ये देसी नुस्खा, खुलकर साफ होगा पेट

बाबा रामदेव अक्सर आपको कई तरह की हेल्थ से जुड़ी सलाह देते रहते हैं। आज हम आपको स्वामी रामदेव द्वारा कब्ज को लेकर दी गई सलाह के बारे में बताने जा रहे हैं। गुलाब से बनाए एक देसी नुस्खे के बारे में हम आपको बताएंगे जो कब्ज का पक्का इलाज हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है नुस्खा और कैसे करें इसे तैयार?

लगातार खराब होता खानपान और बिगड़ती दिनचर्या ने गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या को काफी आम कर दिया है। इससे आज बहुत से लोग परेशान दिखाई देते हैं। पेट की ये समस्याएं आपके सामान्य जीवन को प्रभावित करने के साथ-साथ आपको कई तरह के गंभीर रोगों का भी शिकार बना सकती हैं। क्योंकि पेट को तमाम रोगों का जनक भी कहा जाता है, इसलिए पेट से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज करने की भूल न करें। आज हम आपको बाबा रामदेव का कब्ज के लिए बताया एक घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जो आपके पेट को साफ करने में रामबाण साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कब्ज के लिए बाबा रामदेव का बताया देसी नुस्खा...

home remedies for constipation

कब्ज के लिए बाबा रामदेव का नुस्खा

बाबा रामदेव की मानें तो कब्ज से निजात पाने के लिए आप गुलाब की खुशबूदार पंखुड़ियों का सेवन कर सकते हैं। गुलाब का फूल न केवल आपके मन को शांति देता है बल्कि ये आपकी सेहत को भी दुरुस्त करने का काम करता है। गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद आपको गैस, कब्ज, एसिडिटी, और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं में तेजी से लाभ देता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से....

End of Feed