Home Remedies To Treat Fungal Infection In Hindi: बरसात के मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याएं बहुत जल्दी हो जाती हैं। इस मौसम में लोग फंगल संक्रमण जैसे दाद, त्वचा में दाने, चकत्ते और खुजली आदि जैसी समस्याओं की चपेट में बहुत जल्दी आ जाते हैं। इनकी वजह से उन्हें काफी असहजता महसूस होती है। ये कई-कई दिनों तक लोगों को परेशान करते हैं। लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए एंटी-फंगल क्रीम लगाते हैं और दवाओं आदि का सेवन करते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास लाभ देखने को नहीं मिलता है। इसके अलावा, एंटीबायोटिक और एंटीफंगल दवाओं का सेवन सेहत के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर बरसात में होने वाली एलर्जी और फंगल संक्रमण से कैसे छुटकारा पाएं। आपको बता दें कि कुछ घरेलू नुस्खे आपकी इससे छुटकारा पाने में बहुत मदद कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Home Remedies To Treat Fungal Infection In Hindi
बरसात में फंगल संक्रमण से छुटकारा पाने के उपाय - Home Remedies To Treat Fungal Infection In Hindi
हल्दी
यह एक अद्भुत मसाला है, जिसमें एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। यह फंगस को खत्म करने के लिए एक रामबाण उपाय है। नारियल तेल में हल्दी मिक्स करके संक्रमण वाले हिस्से पर लगाने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। इसे 20 मिनट तक लगाएं और उसके बाद धो लें।
एप्पल साइडर विनेगर
अध्ययन में यह पाया गया है कि एप्पल साइडर विनेगर फंगल संक्रमण के कारण होने वाली त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक कप में गर्म पानी लेना है। इसमें बराबर मात्रा में सेब का सिरका मिलाएं, अच्छी तरह मिक्स करें और प्रभावित हिस्से पर लगाएं और छोड़ दें। आधे घंटे बाद धो लें।
टी ट्री ऑयल
इस अद्भुत तेल में प्राकृतिक एंटी फंगल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आपको फंगल संक्रमण से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसका प्रयोग एंटीफंगल दवा के समान ही प्रभावी साबित हो सकता है। आप एक कप में टी ट्री ऑयल लें और इसमें बराबर मात्रा में नारियल या जैतून का तेल मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स करें और इसे प्रभावित हिस्से पर दिन में 2-3 बार लगाएं।
नीम
नीम के पत्तों में शक्तिशाली एंटीफंगल गुण होते हैं। इसका प्रयोग सदियों से फंगल संक्रमण के उपचार के लिए किया जा रहा है। इसका नियमित प्रयोग करने से आपको जल्द संक्रमण से छुटकारा मिल सकता है। आप नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर इसे प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। या फिर नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर इसका प्रयोग प्रभावित हिस्से की सफाई के लिए कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
