पैर की नसों में हो गई है सूजन, खड़े होकर चलना-फिरना भी हुआ मुश्किल, तो राहत के लिए तुरंत अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Swelling In Leg Veins Home Remedies In Hindi: अगर आप भी पैरों की सूजी नसों से परेशान हैं और दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू, आसान और सुरक्षित उपाय ढूंढ रहे हैं, तो आज का लेख आपके लिए ही है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जो न केवल पैर की नसों की सूजन को कम करने में मदद करेंगे बल्कि आपकी दिनचर्या को फिर से सामान्य बनाने में भी सहायक साबित होंगे। जानने के लिए आगे पढ़े रहें...

Swelling In Leg Veins Home Remedies In Hindi: अगर आपके पैरों की नसों में सूजन आ गई है और खड़े होना या थोड़ा सा चलना भी अब भारी लगने लगा है, तो आप अकेले नहीं हैं। ये समस्या आजकल बहुत से लोगों को हो रही है, खासकर उन्हें जो लंबे समय तक खड़े रहते हैं, बहुत देर तक बैठकर काम करते हैं या जिनकी उम्र बढ़ रही है। नसों में सूजन यानी वेरिकोज वेन्स (Varicose Veins) तब होती हैं जब नसों में खून का प्रवाह ठीक से नहीं हो पाता और खून वहां जमा होने लगता है। इससे नसें फूलने लगती हैं और उनमें दर्द, जलन या थकान जैसा महसूस होता है। अच्छी बात ये है कि कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप इस परेशानी से काफी हद तक राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ असरदार नुस्खों के बारे में।

Swelling In Leg Veins Home Remedies In Hindi

Swelling In Leg Veins Home Remedies In Hindi

पैर की नसों की सूजन कम करने के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies To Reduce Swelling In Leg Veins In Hindi

सेब के सिरके से मिल सकती है राहत

सेब का सिरका यानी एप्पल साइडर विनेगर एक बेहतरीन घरेलू उपाय है जो पैरों की सूजन को कम करने में मदद करता है। अगर आप इसे सीधे सूजी हुई नसों पर हल्के हाथों से लगाएं और कुछ देर मसाज करें, तो इससे रक्त संचार सुधरता है और सूजन धीरे-धीरे कम होने लगती है। इस उपाय को दिन में दो बार अपनाएं।

End of Feed