Liver Damage Signs On Skin Face In Hindi: हम में से ज्यादातर लोगों के साथ त्वचा से जुड़ी समस्याएं काफी आम हैं। इनमें त्वचा में चकत्ते, दाने, कील-मुंहासे, टैनिंग, डार्क स्पॉट, स्कार्स और पिग्मेंटेशन आदि जैसी समस्याएं सबसे ज्यादा कॉमन हैं। आमतौर पर इन्हें त्वचा संबंधी समस्याओं के रूप में देखा जाता है, जिसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जैसे पोषण की कमी, त्वचा की देखभाल न करना, गलत स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का प्रयोग, स्किन एलर्जी आदि। ऐसे में ज्यादातर लोग इन्हें आम समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि त्वचा पर होने वाली कई समस्याएं लिवर संबंधी समस्याओं की वजह से भी हो सकती हैं। जब हमारा लिवर ठीक से काम नहीं करता है, तो इसकी वजह से भी त्वचा पर कई तरह की स्थितियां देखने को मिलती हैं। आमतौर पर लोगों को तब तक इसके बारे में पता नहीं चल पाता है जब तक कि स्थिति गंभीर नहीं हो जाती है। ऐसे में इन संकेत और लक्षणों को भूलकर भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। आज हम आपको खराब लिवर फंक्शन के कारण त्वचा पर दिखने वाली ऐसी ही कुछ समस्याओं के बारे में बता रहे हैं....
खराब लिवर फंक्शन के त्वचा पर दिखने को वाले लक्षण - Symptoms Of liver Problems On Skin In Hindi
त्वचा में खुजली, रेशैज
कभी-कभी त्वचा में एलर्जी, खुजली या रेशैज होना आम बात है। यह किसी फूड से एनर्जी, इन्फेक्शन या वायरल संक्रमण की वजह से देखने को मिल सकती है। लेकिन अगर बिना किसी कारण के आपकी त्वचा में इस तरह की समस्याएं बनी रहती हैं तो यह कुछ मामलों में खराब लिवर फंक्शन का संकेत हो सकती हैं। ऐसा तब होता है जब त्वचा में बाइल सॉल्ट या पित्त लवण का निर्माण होने लगता है।
त्वचा का पीलपन
आपने अक्सर देखा होगा कि लोगों का चेहरा, आंख और अन्य हिस्सा पीला नजर आता है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह पीलिया का संकेत भी हो सकता है, जो लिवर से जुड़ी एक गंभीर स्थिति है। यह स्थिति जब पैदा होती है जब लिवर द्वारा बिलीरूबीन का उत्पादन प्रभावित होता है, इसकी वजह से त्वचा की कोशिकाएं पीली पड़ने लगती हैं। यह लिवर डैमेज, फैटी लिवर या अन्य लिवर से जुड़ी स्थिति के कारण देखने को मिल सकता है।
मकड़ी जैसी नसें उभरना
बहुत से लोगों के हाथ पैरों में अक्सर देखा जाता है कि उनकी त्वचा में नीली उभरी हुई नसों का जाल सा बन जाता है। इस स्थिति को स्पाइडर एंजियोमा कहते हैं। यह स्थिति गर्दन, चेहरे और छाती के आसपास भी देखने को मिल सकती है। यह भी खराब लिवर फंक्शन के कारण होने वाली एक गंभीर स्थिति है।
हथेलियों में लालिमा और सूजन
अगर आपकी हाथ की हथेलियां भी अक्सर लाल रहती हैं और उनमें सूजन बनी रहती है, तो ऐसे में बिना समय बर्बाद किए आपको सीधा डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि यह पामर एरिथेमा नामक स्थिति का संक्ते हो सकती है। यह ब्लड फ्लो और एस्ट्रोजन बढ़ने की वजह से होने वाली एक स्थिति है, जो खराब लिवर फंक्शन के कारण हो सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
