आसमान से बरस रही आग, पारा पहुंचा 40 के पार, हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए अपनाएं ये कारगर घरेलू उपाय

Home Remedy For Heat Stroke Hindi : गर्मी अब अपना असली रंग दिखाने लगी है, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। ऐसे में लोगों को हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपना बचाव इस मौसम में अतिरिक्त करें। आज हम आपको हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

Home Remedy For Heat Stroke Hindi : देश में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ऐसे में चाहे बच्चे हों या बड़े सभी को अपनी सेहत का ख्याल थोड़ा ज्यादा रखने की जरूरत होती है। अब जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है, तो इस समय सेहत को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है। क्योंकि जरा सी लापरवाही आपकी सेहत की दुश्मन बन सकती है। जी हां इस मौसम में लोगों को हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। आज हम आपको हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।

Home Remedies to Prevent Heat Stroke

प्याज का सेवन करें

गर्मी में प्याज का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। प्याज में ठंडक देने वाले गुण मौजूद होते हैं। प्याज न केवल खाने बल्कि इसका रस कानों के पीछे और छाती पर लगाने से शरीर का तापमान तेजी से कम होता है। आप प्याज का सेवन सलाद और चटनी के रूप में कर सकते हैं।

End of Feed