Home Remedies for Headache: सिर दर्द की समस्या एक आम समस्या है। इससे राहत पाने के लिए लोग दवाओं और बाम का इस्तेमाल करते हैं। जल्द ना आराम मिलने की वजह से कई बार बेचैनी भी होने लगती है। कई लोग सिर दर्द और छोटी छोटी परेशानियों में दवाओं काा सेवन करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर आप सिर दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप सिर दर्द की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
सिर दर्द से छुटकारा दिलाए ये घरेलू नुस्खे
गर्म पानी में नींबू का रस
सिर दर्द से राहत दिलाने में गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना काफी असरदार माना जाता है। इसके लिए 1 ग्लास में गर्म पानी लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं और फिर इसका सेवन करें। ऐसा करने से सिर दर्द की समस्या से तुरंत आराम मिलेगा।
पुदीने का रस
पुदीने के रस का सेवन करने से भी सिर दर्द की समस्या दूर होती है। पुदीना, मेंथोन और मेंथाल के मुख्य एलिमेंट्स आपको सिर दर्द से जल्द राहत दिलाने का काम करते हैं।
तुलसी
सिर दर्द से छुटकारा दिलाने में तुलसी की पत्तियां काफी असरदार मानी जाती है। इसके लिए एक कप पानी में तुलसी की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें और फिर इसमें शहद मिलाकर पिएं। ऐसा करने से सिर दर्द से जल्द आराम मिलेगा।
अदरक
अदरक के रस में नींबू का रस मिलाकर पीने से सिर दर्द की समस्या से तुरंत आराम मिलता है। इसके अलावा आप अदरक को पानी में उबाल लें और फिर इसका भाप लें। इससे जल्द आराम मिलेगा।
