टॉयलेट में बिता रहे घंटो तब भी पेट नहीं हो रहा साफ, जरूर करें ये एक काम कब्ज का होगा काम तमाम

Home Remedies for Constipation: कब्ज की समस्या लाइफस्टाइल और खानपान की कमी के कारण आज बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। जिससे निपटने के लिए लोग तरह तरह के उपाय करते हैं। यदि आप बहुत सी दवाइयों का सेवन करके थक चुके हैं, तो आपको हम कुछ असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें रोज सुबह टॉयलेट में काफी देर तक समय बिताना पड़ता है। यदि हां तो आपको समझ लेना चाहिए कि आप कब्ज की गंभीर समस्या से परेशान हैं। लाइफस्टाइल की कमियां और खाने में फाइबर की मात्रा कम होना ये मुख्य रूप से कब्ज के कारण बनते हैं। जिससे निपटने के लिए कुछ लोग तरह-तरह की दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि आज हम आपको कुछ ऐसे कारगर घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो आपकी कब्ज की समस्या का स्थाई समाधान कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

home remedies for constipation

सुबह उठने के बाद पिएं गर्म पानी

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सुबह खाली पेट हल्का गर्म पानी पीने से आपके पेट की मसल्स को काफी रिलैक्स मिलता है। जिससे आपका पाचन तंत्र एक्टिवेट हो जाता है। इसके साथ ही पानी आपकी आंतों में पहुंचकर मल को मुलायम कर देता है, जिससे मल त्याग में काफी आसानी होती है। यदि आप मल त्याग की प्रक्रिया को तेज करना चाहते हैं, तो आपको उठने के बाद 1 गिलास गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए।

End of Feed