हेल्थ

World Diabetes Day 2024: 14 नवंबर को ही क्यों मनाया जाता है विश्व मधुमेह दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व और थीम

World Diabetes Day 2024: क्या आप जानते हैं कि 14 नवंबर के दिन ही World Diabetes Day क्यों मनाया जाता है? यदि नहीं तो आज हम आपको World Diabetes Day से जुड़ा इतिहास इसका महत्व और साल 2024 की थीम के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Image

World Diabetes Day

Photo : iStock

World Diabetes Day 2024: डायबिटीज एक ऐसी समस्या है जो तेजी से दुनिया भर में फैलती जा रही है। वहीं बात करें भारत की तो हमारा देश डायबिटीज का सबसे बड़ा शिकार बनता जा रहा है। इस रोग के फैलने के कारणों की बात करें तो खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव डायबिटीज का सबसे बड़े कारण है। डायबिटीज अपने आप में कोई एक रोग नहीं है, बल्कि इससे आपको कई और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए डायबिटीज को शुरुआत में ही कंट्रोल कर लेना बहुत जरूरी है। इस रोग की गंभीरता को देखते हुए हर साल 14 नवंबर के दिन दुनिया भर में World Diabetes Day के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

World Diabetes Day का इतिहास?

इंटरनेशनल डायबिटीज फाउंडेशन ने डायबिटीज की रोकथाम के लिए और लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक करने के लिए इस दिन को मनाने की घोषणा की थी। जिसकी शुरुआत साल 1991 में हुई। संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के साथ ही यह दिन दुनिया भर में मनाया जाने लगा। 14 नवंबर का दिन तय करने के पीछे कारण है कि इस दिन सर फ्रेडरिक बैंटिंग और चार्ल्स बेस्ट ने मिलकर इंसुलिन की खोज की थी। इस दिन सर फ्रेडरिक बैंटिंग का जन्मदिन है। इसलिए 14 नवंबर को World Diabetes Day के तौर पर मनाने की घोषणा की गई।

World Diabetes Day का महत्व

14 नवंबर के दिन दुनिया भर में World Diabetes Day मनाने के महत्व की बात करें तो इस दिन का उद्देश्य आम लोगों के बीच इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता पैदा करना है। ताकि वह डायबिटीज के लक्षणों को पहचान सकें और इसे शुरुआत में ही कंट्रोल कर सकें। इस दिन को मनाने के बाद लोगों को यह भी पता चलता है कि डायबिटीज से लड़ने के लिए किस तरह के हेल्थ केयर सुविधा की जरूरत पड़ती है।

World Diabetes Day 2024 की थीम

World Diabetes Day मनाने के लिए हर साल एक विशेष थीम तैयार की जाती है। जिस थीम के आधार पर डायबिटीज की रोकथाम पर जोर दिया जाता है। World Diabetes Day 2024 की थीम "Breaking Barriers, Bridging Gaps" है।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article