पथरी को तोड़कर शरीर से बाहर कर देगी ये दाल, बिना दवा और ऑपरेशन मिलेगा Kidney Stone से छुटकारा

यदि आप किडनी स्टोन की समस्या से परेशान है, तो हमारे बताए इस नुस्खे को जरूर ट्राई करना चाहिए। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स की मानें तो हमारी रसोई में एक ऐसी दाल मौजूद है, जो हमारी किडनी स्टोन को तोड़कर बाहर निकाल सकती है। आइए जानते हैं कौन-सी है दाल और कैसे करें सेवन?

किडनी स्टोन आज तेजी से बढ़ रही समस्या है। जिससे आप लगभग देश की 12% जनसंख्या प्रभावित है। किडनी स्टोन की गंभीरता की बात करें तो शुरुआत में इसका कोई लक्षण दिखाई नहीं देता है। इसके साथ ही जब स्टोन का साइज बढ़ने लगता है, तो यह अत्यधिक दर्द का कारण बन जाता है। यदि इसका समय रहते इलाज न किया जाए तो समस्याएं और भी बढ़ सकती हैं। जैसे- यूरिन इंफेक्शन, पेशाब में रुकावट, पेशाब के साथ खून आना आदि। हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इसका इलाज शुरुआत में ही कर लेने से आपको ऑपरेशन कराने जैसी नौबत नहीं आती हैं। आइए जानते हैं किडनी स्टोन का एक घरेलू इलाज जो आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

Home remedies for Kidney stone

किडनी स्टोन के लिए कुलथी की दाल

कुल्थी की दाल या हॉर्स ग्राम किडनी स्टोन के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। यह आपकी किडनी में स्टोन के निर्माण को रोकने का काम करती है। इसके अलावा बनी हुई स्टोन को भी तोड़कर बाहर करने में काफी मदद करती है। कुलथी की दाल में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आपके यूरिन की मात्रा को बढ़ा देते हैं, जिससे किडनी स्टोन को निकलने में आसानी हो जाती है। हालांकि कुलथी की दाल की तासीर थोड़ी गर्म होती है। इसलिए इसे रोज खाने से परहेज करना चाहिए।

End of Feed