लगातार खराब होता खानपान और लाइफस्टाइल के बिगड़ने से आज फैटी लिवर की समस्या तेजी से लोगों में बढ़ती जा रही है। फैटी लिवर को साधारण भाषा में समझें तो जब हमारे लिवर में फैट की मात्रा बढ़ने लगती हैं, तो उसे फैटी लिवर कहा जाता है। इसे चिकित्सकीय भाषा में हेपेटिक स्टीटोसिस यानी फैटी लिवर कहा जाता है। आपको बता दें कि फैटी लिवर की 3 स्टेज होती हैं। ग्रेड 1- हेपेटिक स्टीटोसिस, ग्रेड 2- नॉन-अल्कोहलिक स्टीटोहेपेटाइटिस, ग्रेड 3- लिवर सिरोसिस। ग्रेड 1- के फैटी लिवर में हमारे लिवर के अंदर लगभग 5-30% तक फैट की मात्रा होती है। यही कारण है कि इसके कुछ खास लक्षण नजर नहीं आते हैं। लेकिन यह इस बात का संकेत है कि आप धीरे-धीरे लिवर सिरोसिस की तरफ बढ़ रहे हैं, जो एक खतरनाक स्थिति है। आज हम आपको फैटी लिवर को शुरुआत में ही ठीक करने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।
फैटी लिवर का घरेलू उपचार - Home Remedies for Fatty Liver in Hindi
गिलोय
गिलोय हमारी फैटी लिवर की समस्या के लिए एक रामबाण औषधि है। एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर गिलोय फैटी लिवर को तेजी से ठीक करने का काम करती है। इसका सेवन आप रोजाना काढ़ा बनाकर या चूर्ण के रूप में कर सकते हैं।त्रिफला
आंवला, हरीतकी और बिभीतकी को बराबर मात्रा में लेकर इनका चूर्ण बना लें। इस तरह तैयार चूर्ण को त्रिफला कहा जाता है। यह आपके फैटी लिवर के लिए रामबाण औषधि साबित होता है। भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा इसे लिवर की सफाई के लिए कारगर बनाती हैं। इसके लिए आप रोजाना 1 चम्मच त्रिफला पाउडर का सेवन गुनगुने पानी के साथ करें।ब्लैक कॉफी
कॉफी पीना हमारी लिवर के लिए काफी फायदेमंद होता है। यदि आप फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको रोजाना 1 कप ब्लैक कॉफी का सेवन जरूर करना चाहिए। कॉफी में मौजूद पैराक्सैंथिन नाम का रसायन फाइब्रोसिस के विकास को रोकता है। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि इस कॉफी में दूध का इस्तेमाल न किया गया हो।डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
