किचन में मौजूद ये चीजें हैं डेंगू का घरेलू इलाज, बुखार की जल्दी करते हैं छुट्टी, प्लेटलेट बढ़ाने में भी असरदार-

Home Remedies For Dengue Fever: अगर आप भी डेंगू बुखार से जल्दी छुटकारा पाना और तेजी से प्लेटलेट्स बढ़ाना चाहते हैं, तो डॉक्टर के दिए उपचार के साथ इन घरेलू नुस्खों को अपने रूटीन का हिस्सा बनाने से आपको बहुत फायदा मिलेगा। इनकी मदद से आपको तेजी से रिकवरी में मदद मिलेगी।

Home Remedies For Dengue Fever: हर साल बरसात के बाद देश में डेंगू के मामले काफी तेजी से बढ़ते हैं। इस समय में भी मच्छरों ने देशभर में आतंक मचाया हुआ है। इसकी वजह से लोगों में डेंगू मलेरिया जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। राजधानी दिल्ली में डेंगू की वजह से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। डेंगू के मच्छर बच्चों और वृद्ध लोगों को अपना शिकार अधिक बनाते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है, वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। डेंगू होने के बाद व्यक्ति के रक्त में प्लेटलेट्स भी काफी तेजी से कम होने लगती हैं। जिन लोगों को डेंगू बुखार हो जाता है, उन्हें दवाओं का सेवन करना पड़ता है।

Home Remedies For Dengue Fever For Faster Recovery In Hindi

Home Remedies For Dengue Fever For Faster Recovery In Hindi

लेकिन वे अक्सर जल्दी प्लेटलेट्स बढ़ाने और बुखार को कम करने के लिए दवाओं से बचने की कोशिश करते हैं। वह इसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे खोजने में लगे रहते हैं। इसके लिए वे कई बार इंटरनेट की मदद लेते हैं, तो कभी यहां वहां से प्राप्त जानकारी के आधार पर नुस्खे आजमाकर जल्दी बुखार से निपटने की कोशिश करते हैं। लेकिन फिर भी उनके प्लेटलेट्स जल्दी नहीं बढ़ते हैं। ऐसे लोगों की परेशानी दूर करने के लिए हम कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे लेकर आए हैं, जिनकी मदद से उन्हें जल्द डेंगू से रिकवरी में मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

End of Feed